IND vs WI: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, दो नए खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs WI 2nd Test West Indies squad

IND vs WI: भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्टार ऑलराउंडर काइल मेयर्स आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर 2023 में हाल ही में शामिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। बल्लेबाज किर्क मैकेंजी और एलिक अथानाजे को पहली बार टीम में शामिल किया गया है, जबकि ऑलराउंडर राखीम कॉर्नवाल की लंबे समय के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

आईसीसी विश्व कप 2023 क्वालीफिकेशन से चूकने के बाद, वेस्टइंडीज 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ अपना ध्यान रेड-बॉल क्रिकेट पर केंद्रित करेगा। स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर और तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ को आईसीसी क्वालीफायर से जल्दी वापस बुला लिया गया था। यह जोड़ी श्रीलंका के खिलाफ आखिरी गेम नहीं खेल पाई थी, जिसमें टीम को आठ विकेट से हार मिली थी।

https://twitter.com/ICC/status/1677490209611476993?t=bbElJ6d_GZgAj4C5B69MRA&s=08

इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका

बांग्लादेश दौरे पर वेस्टइंडीज ए टीम के साथ शानदार प्रदर्शन के बाद एलिक अथानाजे और किर्क मैकेंजी पहले मैच में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने की दौड़ में हैं। मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने खुलासा किया कि चयनकर्ता दोनों के हालिया प्रदर्शन से प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि दोनों बल्लेबाज इस अवसर के हकदार हैं।

काइल मेयर्स को नहीं मिली जगह

30 वर्षीय काइल मेयर्स इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज के आखिरी टेस्ट मैच का हिस्सा थे। उन्होंने प्रोटियाज़ के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में दो पारियों में छह विकेट लिए और रेड-बॉल क्रिकेट में उनके प्रभावशाली आंकड़े हैं। स्पिन ऑलराउंडर कॉर्नवाल को नवंबर 2021 के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन की भी गुडाकेश मोती के चोटिल होने के कारण वापसी हुई है।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम– क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, टेगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वारिकन।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ