IND vs SA ODI: 'वाह क्या बोल्ड मारा है'...क्रीज पर नाचते रहे Heinrich Klaasen, पलक झपकते शाहबाज ने खेल कर दिया
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA ODI Heinrich Klaasen Bowled Shahbaz Ahmed
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs SA ODI Heinrich Klaasen Bowled Shahbaz Ahmed
IND vs SA ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे आज दिल्ली में खेला जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले में शिखर धवन ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। शिखर धवन के फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया और साउथ अफ्रीका को 99 रनों पर आलआउट कर दिया है। मेहमान टीम सिर्फ 27.1 ओवर ही खेल सकी।
साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ यह सबसे छोटा स्कोर है। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और शाहबाज अहमद ने भी 2-2 विकेट लिए। आवेश खान और शार्दुल ठाकुर को विकेट नहीं मिला।
ICYMI! @imkuldeep18 & Shahbaz Ahmed hit the woodwork! 👌 👌 #TeamIndia
South Africa lose Andile Phehlukwayo & Heinrich Klaasen.
Follow the match 👉 https://t.co/XyFdjVrL7K
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia. pic.twitter.com/U8r2N7jYai
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
साउथ अफ्रीका के लिए सबसे पहले झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। वह 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मेहमान टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती गई। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 34 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। हालांकि उन्हें शाहबाज अहमद ने चकमा देकर बोल्ड किया।
दरअसल, भारत के लिए 26वां ओवर शाहबाज अहमद लेकर आए थे। इस वक्त तक क्लासेन 41 गेंद पर 23 रन बाकर खेल रहे थे। उन्होंने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर क्लासेन को चकमा दे दिया। स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी कर रहे शाहबाज ने तीसरी गेंद सटील लाइन पर डाली। जिस पर बल्लेबाज ने हटकर ऑफ की तरफ चौका मारने की कोशिश, जिसमें वह नाकाम हुए और गेंद सीधा मिडिल स्टंप पर जा लगी।
Innings Break!
Superb bowling peformance from #TeamIndia! 👏 👏
4⃣ wickets for @imkuldeep18
2⃣ wickets each for Shahbaz Ahmed, @mdsirajofficial & @Sundarwashi5Over to our batters now. 👍 👍
Scorecard 👉 https://t.co/XyFdjV9BTC #INDvSA pic.twitter.com/B2wUzvis4y
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022
India Playing 11
शिखर धवन (c), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान
SA Playing 11
क्विंटन डी कॉक (WK), जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (C), मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: