IND vs SA: टीम इंडिया 28 सितंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी 20 मैच खेलेगी। इस मैच से पहले साउथ अफ्रीकी टीम के स्पिनर केशव महाराज मां दुर्गा की भक्ति में रंगे नजर आए। नवरात्रि के मौके पर साउथ अफ्रीकी टीम के स्पिनर केशव महाराज ने तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभ स्वामी मंदिर में जाका माथा टेका। जिसके कुछ फोटोज केशव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं।
अभी पढ़ें – Team India में ऋषभ पंत को सच में किया जा रहा इग्नोर? देखिए यह UNSEEN VIDEO
केशव महाराज द्वारा शेयर की गई फोटो में वह पारंपरिक भारतीय वेशभूषा (धोती) में दिखाई दिए। फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘सभी को नवरात्रि की बधाई, जय माता दी’। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्त भारत दौरे पर आई है। जहां उसे तीन टी 20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं।
हनुमान जी के भक्त हैं केशव महाराज
32 साल के केशव महाराज हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। उन्हें हनुमानजी का बड़ा भक्त माना जाता है। केशव महाराज के पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता ने आत्मानंद महाराज ने बताया था कि उनके पूर्वज 1874 के आसपास सुल्तानपुर से डरबन आ गए थे। आत्मानंद भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। वे डोमेस्टिक क्रिकेट में विकेटकीपर थे।
केशव महाराज का क्रिकेट करियर
केशव महाराज ने अभी तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 24 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी हिस्सा लिया। महाराज ने टेस्ट मैचों में 30.61 की औसत से 154 विकेट चटकाए हैं। केशव महाराज के नाम वनडे में 27 और टी20 इंटरनेशनल में 15 विकेट दर्ज है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
338 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines