IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 अक्टूबर को तीसरा टी 20 इंदौर में होना है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली नहीं दिखेंगे। उन्हें आराम दिया गया है। भारतीय टीम के गुवाहाटी में रविवार को सीरीज अपने नाम करने के बाद विराट कोहली सोमवार की सुबह मुंबई रवाना हो गए हैं। ये जानकारी बीसीसीआई के एक अधिकारी ने दी है।
अभी पढ़ें – टीम इंडिया में दो बिहार के लाल शामिल, एक बल्ले से लाएगा तूफान तो दूसरा गेंद से करेगा कमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा,’ ‘उन्हें (कोहली) अंतिम टी20 मैच से आराम दिया गया है’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच के बाद भारतीय टीम मुंबई, जाएगी जहां कोहली टीम से जुड़ेंगे। आपको बता दें कि टीम इंडिया टी20 विश्व कप में खेलने के लिए छह अक्टूबर को मुंबई से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।
दूसरे मुकाबले में खेली 49 रनों की शानदार पारी
विराट कोहली ने दूसरे टी 20 मुकाबले में 49 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। उन्होंने 28 गेदों का सामना किया और 7 शानदार चौके जड़े। विराट के बल्ले से एक खूबसूरत छक्का भी निकला था। टीम इंडिया ने 16 रन से यह जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दिया गया था रेस्ट
आपको बता दें कि विराट कोहली को इससे पहले आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई देशों में खेली गई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। तब उनको विश्राम दिए जाने पर सवाल उठे थे, क्योंकि उस वक्त विराट आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे।
अभी पढ़ें – आपने हर भाषा में सुनी होगी क्रिकेट की कॉमेंट्री, लेकिन संस्कृत में नहीं, यहां देखिए मजेदार वीडियो
विराट की जगह ये खिलाड़ी होगा शामिल?
लंबे समय तक आउट आफ फॉर्म रहने वाले विराट कोहली ने एशिया कप से शानदार वापसी की है। विराट कोहली को विश्राम दिए जाने के बाद अब श्रेयस अय्यर को कोहली की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines