IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। सीरीजी के अंतिम टी 20 मुकालबे में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर रन लगाए हैं। डिकॉक ने 68 और रिले रोसोव ने 48 गेंद पर तूफानी शतक जड़ते हुए 100 रनों की पारी खेली। इस मैच में टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों को रन पड़े।
अभी पढ़ें – AUS vs WI: काइल मेयर्स ने बैक फुट पंच लगाकर ठोका छक्का, गिलक्रिस्ट बोले- बहुत देखे ऐसा नहीं देखा
साउथ अफ्रीका ने भारत को 228 रनों का टारगेट दिया है। टीम इंडिया को मुकाबला जीतने के लिए 228 रन बनाने होंगे। मैच के दौरान एक तरप जहां चौकों-छक्कों की बारिश हो तो वहीं दूसरी तरफ खेल भावना का एक शानदार नजारा दिखा। साउथ अफ्रीका की पारी के 16वें ओवर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कमाल की खेल भावना दिखाई है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 16वें ओवर में अफ्रीकी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स दीपक के बॉल फेंकने से पहले ही क्रीज से काफी आगे निकल गए थे। चाहर ने उन्हें चेतावनी दी और हंसते हुए वापस लौट गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर से नए नियम लागू किए गए हैं, जिसके तहत गेंदबाज नॉन स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज को ‘मांकडिंग’ रन आउट कर सकता है।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (c), ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
अभी पढ़ें – ‘सूर्या की फॉर्म हमारे लिए बड़ी चिंता…’ ये क्या बोल गए कप्तान रोहित शर्मा, देखें वीडियो
सीरीज पर कब्जा कर चुकी है टीम इंडिया
तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज जीती है। टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल और विराट कोहली को आज के मैच के लिए आराम दिया गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines