IND vs SA: टी20 से पहले टीम इंडिया में 3 खिलाड़ियों ने मारी एंट्री, हुड्डा पूरी सीरीज से बाहर
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम इडिया के स्टार खिलाड़ी दिपक हुड्डा चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। भुवी और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। ये तीनों ही खिलाड़ी बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम करेंगे।
तेज गेंदबाज उमेश यादव, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑल राउंडर शहबाज अहमद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने खुद ट्वीट कर दी है।
🚨 UPDATE 🚨: Umesh Yadav, Shreyas Iyer and Shahbaz Ahmed added to India’s squad. #TeamIndia | #INDvSA | @mastercardindia
More Details 🔽https://t.co/aLxkG3ks3Y
— BCCI (@BCCI) September 28, 2022
बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक हुड्डा बैक इंजरी से जूझ रहे हैं और मोहम्मद शमी कोरोना से रिकवर कर रहे हैं। ये दोनों सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार भी कंडीशनिंग के लिए बेंगलुरू में हैं। ऐसे में सिलेक्शन कमेटी ने मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव और दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर को चुना है। शहबाज अहमद को भी मौका दिया गया है।
अभी पढ़ें – IND vs SA 1st T20: वर्ल्ड कप की तैयारी, दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है Playing XI
बता दें कि दीपक हुड्डा को बैक इंजरी है, जिसके चलते वे इस टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हार्दिक-भुवी की जगह बल्लेबाज ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।
ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका नहीं मिला था। टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप से पहले पंत को फॉर्म में आने का मौका देना चाहेगी। हाल के दिनों में पंत के बल्ले से टी20 में रन नहीं निकले हैं। वहीं, विश्व कप से पहले सभी खिलाड़ियों को मौका देने की बात रोहित शर्मा कर चुके हैं लिहाजा आर अश्विन को अंतिम एकादश में उतारा जा सकता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: