IND vs SA 2nd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक हाई स्कोरिंग मैच में साउथ अफ्रीका को 16 रन से हरा दिया। दूसरा मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में कोई टी-20 सीरीज जीतने में कामयाब हुई है।
टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए थे, जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी पूरा जोर लगाया लेकिन टीम 3 विकेट पर 221 रन ही बना पाई।
अभी पढ़ें – Bumrah की जगह कौन लेगा ? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर शेन वॉटसन ने कह दी लाख टके की बात
टी 20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है।
टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 237 रन लगाए हैं। पहले केएल राहुल और रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली, फिर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने जलवा दिखाया।
भारत के टॉप- 4 बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए
- केएल राहुल ने 28 गेंद में 57 रन की पारी खेली।
- रोहित शर्मा ने 37 बॉल में 43 रन बनाए।
- विराट कोहली के बल्ले से 28 गेंद में 49 रन निकले।
- सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 22 बॉल पर 61 रन बना दिए।
चौथा सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 260 रनों का है, जो श्रीलंका के खिलाफ आया था।
लाइव अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ
- तूफानी शुरुआत के बाद सलामी जोड़ी लौटी पवेलियन, स्कोर 113/2
- 9 ओवर खत्म हो गए हैं। भारत का स्कोर 94/0 है। केएल राहुल और रोहित ने तूफानी शुरुआद दिलाई है।
- टीम इंडिया ने 4 ओवर की समाप्ति पर 36 रन बना लिए हैं। रोहित और राहुल दोनों कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- तीन ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम इंडिया ने तीन ओवर तक 21 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर डटे हुए हैं।
- भारतीय पारी का आगाज हो गया है। केएल राहुल और कैप्टन रोहित शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर कगिसो रबाड़ा ने फेंका।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह
अभी पढ़ें – IND vs SA: विराट कोहली की स्पेशल ट्रेनिंग, नेट्स में राहुल द्रविड़ ने चेक किया स्टांस
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines