IND vs SA 2nd T20: गुवाहाटी में आया 'सूर्या दादा' का तूफान, इंडिया के लिए ठोकी दूसरी फास्टेस्ट फिफ्टी
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आ लगा दी है। रोहित-राहुल के बाद सूर्यकुमार और विराट कोहली ने अफ्रीकी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया है।
सूर्यकुमार ने 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है। सिर्फ 18 बॉल में 50 पूरी कर उन्होंने मैच के रुख को पूरी तरह पलट दिया है। सूर्या ने 18 बॉल में 54 रन बनाए, इस दौरान 5 चौके और 4 छक्के जमाए। सूर्यकुमार ने इस मैच में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है। इसने आगे युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 12 गेंदों में फिफ्टी लगाई है।
भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड
12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
18 सूर्यकुमार यादव बनाम एसए गुवाहाटी 2022 *
18 केएल राहुल बनाम एससीओ दुबई 2021
19 गौतम गंभीर बनाम श्रीलंकाई नागपुर 2009
20 युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 2007
20 युवराज सिंह बनाम एसएल मोहाली 2009
इसके पहले भारतीय ओपनर ने। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। कप्तान रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से चूक गए। रोहित शर्मा ने 37 बॉल में 43 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं केएल राहुल ने धमाकेदार फिफ्टी ठोका। केएल राहुल ने इस शानदार पारी में 28 बॉल में 57 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके, 4 छक्के जमाए और 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
इस मैच में टीम इंडिया टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही है। मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। वह 400 टी20 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा के नाम पहले से ही मेंस क्रिकेट में सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड है। भारतीय कप्तान ने अब तक 140 T20I मैच खेले हैं, जो पाकिस्तान के शोएब मलिक से 16 अधिक हैं।
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: