IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में बोर्ड पर 278 रन लगा दिए हैं। अब टीम इंडिया को जीतने के लिए 279 रन बनाने होंगे।
अभी पढ़ें – IND vs SA: भारत को मिला 279 का टारगेट, मार्करम-हेड्रिक्स ने जड़ी फिफ्टी
आज साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव हुए थे, कप्तान बावुमा के अलावा तरबेज शम्सी को बाहर का रास्ता दिखाया है। बावुमा की जगह टीम में रीजा हेंड्रिक्स को मौका मिला। इस मौके का फायदा हुआ हुए रीजा ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान 9 चौके और जबरदस्त छक्का भी जड़ा।
बावुमा और शम्सी नहीं खेल रहे
तेम्बा बावुमा की जगह आज केशव महाराज कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर कहा कि ‘एक अच्छा विकेट लगता है। शम्सी और टेम्बा आज सुबह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए रीज़ा हेंड्रिक्स और ब्योर्न फोर्टुइन उनकी जगह टीम में आए हैं। आपको बता दें कि रीज़ा हेंड्रिक्स तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। वह इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में भी हैं। आज के मैच में भी उन्होंने जबरदस्त पारी खेली और साउथ अफ्रीका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
तेम्बा बावुमा आउट आफ फॉर्म चल रहे हैं
साउथ अफ्रीका के युवा कप्तान तेम्बा बावुमा लंबे समस ये आउट आफ फॉर्म चल रहे हैं। भारत के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी 20 सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा था। उसके बाद पहले वनडे में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। पिछले 4 मुकाबलों में उनके बल्ले से कुल 11 रन निकले थे। दूसरे वनडे से पहले बावुमा की तबियत ठीक नहीं थी, इसलिए रीजा हेंड्रिक्स को मौका मिला, जिस पर उन्होंने चौका जड़ दिया।
यहां क्लिक कर देखें रीजा हेंड्रिक्स की पारी
कहां खेला जा रहा है दूसरा वनडे
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है।
भारत (प्लेइंग इलेवन)
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: पुराने रंग में लौटा इंग्लैंड का तूफानी बल्लेबाज, 15 गेंद में कूट डाले 66 रन, देखें video
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)
जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines