Ind Vs Sa: भारत ने पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हरा कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 16.4 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीका की टीम शुरुआत में ही बिखर गई। भारतीय गेंदबाजों के आगे रन बनाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन 19वें ओवर में फिर से रन निकले।
अभी पढ़ें – 35 साल के Suresh Raina में चीते जैसी फुर्ती, हवा में उछले और लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें VIDEO
साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी के 19वें ओवर में 17 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने यह ओवर डाला, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का लगा। एशिया कप से शुरू हुआ ये सिलसिला नहीं थम रहा। डेथ ओवर में इंडियन बॉलर्स बेदम दिखते हैं। एशिया कप में भवी ने 19वें ओवर में खूब रन लूटाए थे।
फैंस को याद आए भुवी
पहले टी20 मैच में अर्शदीप ने सिंह ने जबरदस्त गेंदबाजी की। शुरुआती ओवरों में वे हर गेंद पर सवाल पूछ रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए और 3 विकेट लिए। बता दें कि अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को शामिल नहीं किया गया है। उन्हें आराम दिया गया है। नहीं खेलते हुए भी भुवी को लोगों ने याद किया। जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी 19वें ओवर में रन लुटे तो फैन्स को भुवी याद आ गए। कुछ फैन्स ने लिखा कि भुवी हो या नहीं, 19वें ओवर में रन लुटना पक्का है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: ‘चमत्कार की उम्मीद…,’ करारी हार के बाद टेम्बा बावुमा ने दिया ये बयान
पहली मैच में टीम इंडिया की आसान जीत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी 20 मैच को टीम इंडिया ने विकेट से अपने नाम कर लिया है। फॉस्ट बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन के स्कोर पर ही सीमित कर दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines