नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा यादगार होता है। एशिया कप के अपने-अपने पहले मैच में जब दोनों टीमें भिड़ी तो स्टेडियम और पूरे दुनिया में क्रिकेट प्रशंसकों की सासें धम गई। हर एक गेंद को फैंस इंजॉय कर रहे थे। आखिरी ओवर तक गए मैच में हार्दिक पांड्या ने दिखाया की अभी भी उनमें वहीं ताकत बची है।

विज्ञापन

हार्दिक का कॉन्फिडेंस 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या कल के मैच के हाइलाइट रहे। उन्होंने छक्का लगाकर मैच को खत्म किया। पांड्या ने सिर्फ 17 गेंदों में 33 रन बनाए। अंतिम ओवर में चौथी गेंद पर पांड्या ने एक छक्का लगाया जिससे भारतीय टीम जीत गई। हालांकि, जिस बात ने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा, वह दिनेश कार्तिक के लिए उनका शानदार आत्मविश्वास। खैर, यह अब मीम्स का चारा बन गया है और अंदाजा लगाइए कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी हार्दिक की प्रतिक्रिया पर रिएक्शन दिया।

स्मृति ईरानी ने दिया रिएक्शन

विज्ञापन

भारत को जीत के लिए 4 गेंदों में 6 रन चाहिए थे। मोहम्मद नवाज आखिरी ओवर कर रहे थे तभी हार्दिक ने दिनेश कार्तिक की तरफ इशारा करते हुए कहां आप चिंता न करें मैं देख लूंगा। ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाने के साथ ही उनका आत्मविश्वास रंग लाई।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जब वे कहते हैं- ‘आज सोमवार है।’ सोशल मीडिया पर मैच के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैच का हाल

रविवार को खेले गए महामुकाबले में भारत-पाकिस्तान की टीमें आसने-सामने थीं। पाकिस्ताने ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 148 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान टीम 19.5 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई थी। मोहम्मद रिजवान (43) और इफ्तिखार अहमद (28) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने 2 गेंदें शेष रहते जीत को हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ