नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। मेलबर्न में रविवार को खेले गए अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को धो दिया। रोहित शर्मा की टीम में इस जीत ने जोश भर दी है। विराट कोहली की पारी ने पूरे देश को झूमा दिया। जीत का जश्न ऐसा मना कि क्या बचे क्या बुढ़े सब के सब नांचने लगे। भारत की जीत की खुशी में दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हुए। सुनील गावस्कर मैदान पर भी कुदने लगे।
जीत के जश्न में झूमे गावस्कर
पाकिस्तान के साथ मैच कांटा का हुआ। मैच में विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली। मैच इतना इंटेंश था कि हर कोई इस मैच की जी रहा था। इरफान पठान, सुनील गावस्कर और कृष्णमचारी श्रीकांत जैसे दिग्गज भारत की जीत पर खुशी से उछल पड़े और उन्होंने जमकर इस लम्हे का जश्न मनाया। ये सभी लोग टूर्नामेंट में कमेंट्री करने के लिए गए हैं। सुनील गावस्कर भी भारत की रोमांचक जीत के बाद डांस करने लगे। उनके साथ इरफान पठान और के श्रीकांत जैसे दिग्गज भी मैदान में मौजूद थे और जीत के जश्न में डूबे हुए थे। श्रीकांत एक हाथ में बैग लेकर खुशी मना रहे थे। इरफान पठान भारत की जीत के बाद जोर-जोर से शोर मचाने लगे।
विराट ने अकेले पलट दिया मैच
भारत ने मेलबर्न की जंग फहत कर ली है। टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर एक बेहद ही शानदार जीत हासिल की। चेजमास्टर विराट कोहली की अब तक की अविश्वसनीय पारी के दम पर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा धमाका किया है। 160 रनों के लक्ष्य को भारत ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने यादगार 82 रनों की पारी खेली। विराट ने इस पारी को अब तक की अपनी बेस्ट पारी बताया है।
मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए बॉलिंग में काफी असरदार साबित हुए। अर्शदीप सिंह ने अपनी पहली गेंद पर बाबर आजम को आउट कर दिया। इसके बाद रिजवान को चलता किया। जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। राहुल और रोहित सस्ते में चलते बने, लेकिन किंग कोहली ने बेहतरीन पारी खेली और भारत को जीत दिलाई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines