नई दिल्ली: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है। हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना से उबर चुके हैं और टीम के साथ दुबई में जुड़ गए हैं। 23 अगस्त को जब टीम इंडिया यूएई के लिए रवाना हुई थी तो राहुल द्रविड़ ने भारतीय दल का हिस्सा नहीं थे। द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम कोच नियुक्त किया था।

खबर है कि अब वीवीएस लक्ष्मण भारत वापस लौट जाएंगे। क्रिकबज के मुताबिक लक्ष्मण शनिवार को ही भारत के लिए उड़ान भरेंगे और वह पाकिस्तान के खिलाफ ओपनर मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण उपकप्तान केएल राहुल, दीपक हुड्डा, दीपक चाहर और अवेश खान के साथ जिम्बाब्वे से यूएई पहुंचे थे।

एशिया कप 2022 में रविवार को महामुकाबला खेला जाना है। भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले में हर किसी की नजरें भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन पर टिकी होगी। दोनों टीमें अपनी बेस्ट टीम उतारेगी।

राहुल द्रविड़ को पिछले साल टीम का हेड कोच बनाया गया है। उनके कोच बनने के बाद से  भारतीय टीम ने शानदार सफलताएं हासिल की हैं। भारत ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 सीरीज जीते। हालांकि अफ्रीका दौरा भारत के लिए बुरा रहा। टेस्ट और वनडे सीरीज में वहां टीम इंडिया को हार मिली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ