IND vs NZ: कप्तान रोहित शर्मा ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ Rohit Sharma MS Dhoni
Edited By Siddharth Sharma

IND vs NZ Rohit Sharma MS Dhoni
IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। सीरीज में वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं और उन्होंने मैदान पर आते ही दो खतरनाक छक्के जड़ दिए हैं। इसके साथ ही कप्तान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्म इन दिनों दमदार फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित अपने छक्के मारने की कला के लिए हर तरफ जाने जाते हैं। इस मैच में भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने आते ही दो छक्के जड़ दिए। इसके साथ ही रोहित के भारत में खेले गए वनडे मैचों में 125 छक्के हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी के भारत में खेले गए वनडे मैचों में 125 छक्के हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर युवराज सिंह है जिनके 71 छक्के हैं।
1. रोहित शर्मा – 125 छक्के
2. महेंद्र सिंह धोनी- 123 छक्के
3. युवराज सिंह – 71 छक्के
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
बता दें कि ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड कप की तैयारी इससे और भी ज्यादा मजबूत होगी। न्यूजीलैंड की टीम खतरनाक फॉर्म में है और उसने हाल ही में पाकिस्तान को धूल चटाई है। हालांकि दोनों की बीच आंकड़ों की बात करें तो इसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है और भारतीय टीम को मामूली बढ़त मिली हुई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: