'रफ्तार का कहर' Umran Malik ने डेरिल मिचेल को चकमा देकर किया आउट, 'गब्बर' स्टाइल में किया सेलिब्रेट, देखें Video

IND vs NZ 1st ODI Umran Malik

IND vs NZ 1st ODI Umran Malik

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 307 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से उमरान मलिक ने डेब्यू किया और आते ही कहर बरपा दिया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही अपनी रफ्तार का जादू दिखाया और न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाजों का शिकार कर लिया। पहले उन्होंने डेवोन कॉन्वे को कैच आउट कराया फिर डेरिल मिचेल को भी चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार से चकमा खा गए डेरिल मिचेल

अपने तीसरे ही ओवर में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को आउट करने के बाद उमरान मलिक एक बार फिर से 19वें ओवर में गेंदबाजी करने उतरे। उन्होंने ओवर की पहली गेंद से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया और आखिरकार पांचवी गेंद पर उन्हें सफलता मिली। उमरान ने तेज रफ्तार गेंद फेंकी जिसपर मिचेल बल्ला घुमाने में लेट हो गए और मिसटाइम शॉट खेल दिया जिसके बाद सब्सीट्यूट में आए दीपक हुड्डा ने उनका कैच पकड़ लिया। वहीं विकेट झटकने के बाद उमरान मलिक ने अपने कप्तान शिखर धवन के स्टाइल में सेलिब्रेट किया जिसे देखकर हर कोई खुश हो गया।

https://twitter.com/Lavdeep19860429/status/1596042472073080833

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे का स्कोरकार्ड

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 207 रन बनाने हैं। टीम इंडिया के लिए टॉप-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकी पारियां खेली हैं। विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर खेलने आए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ