IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे मैच में भारतीय टीम कर रही बल्लेबाजी, इन दो धुरंधर खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11

IND vs NZ 2nd ODI Playing 11

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच आज ऑक्लैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन वापसी कर रहे हैं वहीं भारतीय टीम में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारतीय टीम की तरफ से तेज रफ्तार गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन

भारत ने प्लेइंग XI में संजू सैमसन को भी शामिल किया है। टी20 सीरीज के दौरान उमरान और संजू दोनों को ही एक भी मैच नहीं मिल पाया था। वहीं अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है और ऐसे में उनका वनडे डेब्यू लगभग पहले से तय लग रहा था।

विज्ञापन

भारत का प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (सी), टॉम लैथम (डब्ल्यू), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन
अभी पढ़ें – ‘वाह क्या शॉट है’ वाशिंगटन सुंदर ने ग्राउंड पर लेटकर जड़ दिया चौका, सूर्यकुमार यादव और एबी डी विलियर्स भी फेल! देखें

IND vs NZ head to head in ODI: भारतीय टीम का दबदबा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। वनडे में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड 114 बार एक दूसरे के आमने-सामने उतरी है। इस दौरान टीम इंडिया ने 55 बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में 49 मुकाबले जीते हैं। वहीं 114 में से 10 मुकाबले रद्द हुए हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ