IND vs NED: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत अपना दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। नीदरलैंड का भले ही रिकॉर्ड अच्छा नहीं हो लेकिन भारत को उसे हल्के में नही लेना चाहिए क्योंकि 19 साल पहले भी टीम ने ऐसा किया था।
19 साल पहले भारतीय बल्लेबाजों की ली थी क्लास
दरअसल 2003 के वर्ल्ड कप भारत का नीदरलैंड से मुकाबला था इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम में सौरव गांगुली युवराज सिंह राहुल द्रविड जैसे खिलाड़ी मौजूद थे इसीलिए टीम को पूरी उम्मीद थी की वे ये मैच आसानी से जीत जाएगी और टीम ने नीदरलैड को हल्के में ले लिया।
मैच में जैसे ही भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो नीदरलैंड की टीम के गेंदबाजों ने सभी को हैरान कर दिया। टीम ने शुरूआती ओवरों में ही सौरव गांगुली, राहुल द्रविड और वीरेंद्र सहवाग को आउट कर दिया जिसके बाद टीम संकट में आ गई।
भारतीय टीम हुई ऑलआउट
हालांकि सचिन तेंदुलकर ने एक छोर संभाले रखा और 52 रन बनाए। वहीं उनका विकेट गिरने के बाद दिनेश मोंगिया ने 42 और युवराज सिंह ने 37 रन बनाकर किसी तरह टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचा दिया लेकिन टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड के सामने आल आउट होना टीम के लिए बेहद शर्मनाक था।
भारत ने बड़ी मुश्किल से जीता मैच
205 रनों के छोटे से स्कोर को चेज करने उतरी नीदरलैंड की टीम की शुरूआत शानदार रही हालांकि बाद में अनिल कुंबले और श्रीनाथ ने बढ़िया गेंदबाजी करके नीदरलैंड को 126 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया और टीम 68 रनों से जीत गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines