---विज्ञापन---

IND vs IRE: पहले ही मैच में छा गए रिंकू सिंह, गेंदबाज को भारी पड़ गया ओवर, देखें Video

India vs Ireland 2nd T20i: रिंकू सिंह…छोटे शहर में बड़ा सपना देखने वाले इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी के पहले ही मैच में महफिल लूट ली। भारत-आयरलैंड के बीच रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में रिंकू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पहले टी-20 में वह बारिश के चलते नहीं खेल […]

---विज्ञापन---

India vs Ireland 2nd T20i: रिंकू सिंह…छोटे शहर में बड़ा सपना देखने वाले इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी के पहले ही मैच में महफिल लूट ली। भारत-आयरलैंड के बीच रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में रिंकू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

पहले टी-20 में वह बारिश के चलते नहीं खेल पाए, लेकिन इस मैच में जैसे ही उन्हें मौका मिला, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखा दर्शकों की नसों में रोमांच भर दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू ने 21 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक 180.95 की स्ट्राइक रेट से कुल 38 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने ऐसे रन जड़े कि गेंदबाज को ओवर पूरा करना भारी पड़ गया।

---विज्ञापन---

19वें ओवर में मैक्कार्थी को जमकर कूटा 

ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। आयरलैंड के गेंदबाज बैरी मैक्कार्थी अपने पिछले ओवर में रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर चुके थे। ऐसे में वे जोश से भरे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस ओवर में उनका क्या हश्र होने वाला है। मैक्कार्थी ने शिवम दुबे को पहली गेंद डाली तो ये वाइड रही। इसके बाद दोबारा डाली गई पहली गेंद पर दुबे ने एक रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दे दी। तीसरी पर रिंकू ने शानदार चौका ठोक अपने तेवर दिखा दिए।

---विज्ञापन---

तीसरी पर रिंकू ने फिर बल्ले का मुंह खोला और लॉन्ग ऑन की ओर करारा छक्का ठोक डाला। रिंकू का ये तूफान देख मैक्कार्थी की लय बिगड़ गई। उन्होंने अगली गेंद डाली तो ये वाइड रही। फिर दोबारा डाली तो फिर वाइड फेंक दी। दो लगातार वाइड फेंकता देख रिंकू मैक्कार्थी को भांप चुके थे। उन्होंने अगली गेंद पर फिर बल्ला खोला और कवर के ऊपर से करारा छक्का कूट डाला।

ओवर पूरा करना हो गया मुश्किल 

अब रिंकू के आगे मैक्कार्थी को अपना ओवर पूरा करना मुश्किल हो गया। उन्होंने जैसे-तैसे अगली गेंद डाली तो रिंकू इस पर बड़ा शॉट खेलने से चूके और एक रन ले लिया। फिर लास्ट बॉल पर शिवम दुबे ने भी एक रन लेकर ये ओवर खत्म किया। मैक्कार्थी ने इस ओवर में कुल 9 गेंद फेंकी, जिनमें 22 रन आए। रिंकू ने इसके बाद अगले ओवर में भी एक छक्का ठोका। हालांकि वह अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। अपने पहले ही मैच में रिंकू ने बड़ा धमाका किया। उनकी शानदार बल्लेबाजी देख डबलिन के स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने रिंकू, रिंकू चिल्लाना शुरू कर दिया।

---विज्ञापन---

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही और रुतुराज गायकवाड़ ने 43 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का जड़कर 58 रन ठोक डाले। वहीं संजू सैमसन ने भी 26 गेंदों में 40 रन जड़े।

First published on: Aug 20, 2023 09:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola