हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs HK: मोबाइल पर ऐसे Live देख सकेंगे भारत बनाम हांगकांग का मैच, बस करना होगा ये काम

विज्ञापन
IND vs HK

IND vs HK: एशिया कप में टीम इंडिया आज अपना दूसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। ये मुकाबला हांगकांग के खिलाफ होना है। शाम 7 बजे टॉस होगा और 7 बजकर 30 मिनट से पहली गेंद फेंकी जाएगी। अगर आप घर से बाहर हैं तो टीवी की जगह अपने मोबाइल पर भी लाइव मैच देख सकते हैं।

अभी पढ़ें – भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हराकर सुपर 4 में बनाई जगह, फिर भिड़ सकते हैं IND-PAK

भारत बनाम हांगकांग का मैच देखने के लिए क्या करना होगा

दरअसल, भारत और हांगकांग के बीच एशिया कप मैच का सीधा प्रसारण Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा। आप मोबाइल में इस एप्स को डाउनलोड कर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा। वहीं अगर आप घर पर हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसे टीवी पर लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

पहले पाकिस्तान को हरा चुका है भारत

भारत ने रविवार (28 अगस्त) को रोमांचक मुकाबले में चिर पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। अब आज हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच जीतकर रोहित एंड कंपनी अब अगले दौर में जाने की कोशिश करेगी। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ रन बनाए और यह हॉन्गकॉन्ग के गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/रिषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र सिंह.

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs HK: तूफान मचाकर लौट रहे सूर्या को किंग कोहली का सिर झुकाकर सलाम, देखें वीडियो

हॉन्ग कॉन्ग की संभावित प्लेइंग 11

निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, यास्मीन मुर्तजा, किनचित शाह, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), हारून अरशद, एजाज खान, जीशान अली, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर.

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola