Ind Vs Eng Semifinal: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल एडिलेड में खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैंड की टीम आज आमने-सामने हैं। 15 साल से टीम इंडिया को एक टी-20 वर्ल्ड कप की तलाश है। आज भारत अंग्रेजों को मात देकर फाइनल में जगह बनाने की हसरत से मैदान में उतरी है। जिस तरह से रोहित शर्मा की टीम इस टूर्नामेंट में खेल रही है। इस बार वर्ल्ड कप हमारा है।
एडिलेड ओवल में हो रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी लग रहा है। हालांकि इंग्लैंड को मात देना टीम इंडिया के लिए इतना भी आसान नहीं होगा, हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। क्योंकि इंग्लैंड व्हाइट बॉल क्रिकेट की बेहतरीन टीम हैं। लेकिन भारत का परफॉर्मेंस और अनुभव उसके साथ है। टीम इंडिया के लिए कई सितारे यहां कमाल कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs ENG Live Update: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, केएल राहुल 5 रन बनाकर आउट
एडिलेड में सिर्फ कोहली ही किंग
विराट कोहली ने इस मैदान पर खेले अभी तक दो मुकाबलों में नाबाद रहते हुए कुल 154 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन का रहा है जो उन्होंने मेजबानों के खिलाफ 2016 में बनाए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान कोहली ने इस मैदान पर एकमात्र मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जहां उन्होंने 64 रनों की नाबाद पारी खेली थी। फैंस एक बार फिर कोहली से इस मैदान पर बड़ी नाबाद पारी की उम्मीद करेंगे।
कोहली ने एडिलेड को बताया था घर जैसा
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद विराट कोहली ने खुलासा किया था कि उन्हें एडिलेड ओवल में खेलना पसंद है। कोहली का मानना था कि यह मैदान उन्हें घर जैसी फीलिंग कराता है। कोहली ने कहा था, ‘मुझे इस मैदान पर खेलना बहुत पसंद है। ठीक जैसे ही मैं यहां प्रवेश करता हूं, यह मुझे घर जैसा महसूस कराता है। एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ इनिंग मेरे लिए मायने रखती है, लेकिन जब मैं एडिलेड आता हूं तो अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता हूं।’
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान),केएल राहुल,विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी
इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान) , ऐलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जाॅर्डन, क्रिस वोक्स , मार्क वुड आदिल रशीद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines