IND vs ENG Semi Final: भारत को T20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में करारी हार मिली है। इंग्लैंड ने अपनी पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। ओपनिंग पर आए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के हर एक चौके-छक्के से भारतीयों के चेहरे पर मायूसी बढ़ती गई। देखा जाए तो जब से मैच की दूसरी पारी शुरू हुई तब से ही एक बार नहीं लगा कि भारत मैच में टक्कर दे रहा है। वहीं, मैच जीतने के बाद कप्तान बटलर ने अपनी टीम की बहुत तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज 1 से 11वें नंबर तक के सभी खिलाड़ी एक दम तैयार थे।
बटलर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद जो रुख अपनाया, वो अद्भुत रहा है। हम यहां बहुत उत्साहित होकर आए थे, बहुत अच्छा अहसास था। हम सभी तैयार थे। हम हमेशा तेज और आक्रामक शुरुआत करना चाहते हैं। राशिद भी 11वें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, यह जानना बहुत अच्छी बात है कि हमारे पास इतनी गहराई है।’
मात्र इस भारतीय खिलाड़ी का लिया नाम
उन्होंने आगे कहा कि हेल्स ने ग्राउंड का बखूबी इस्तेमाल किया और उन्होंने अपना फॉर्म दिखाया। वह आज शानदार दिखे। इसका आनंद लेना महत्वपूर्ण है, यह हमारी ओर से शानदार प्रदर्शन था। बटलर कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि हमें जॉर्डन को विशेष श्रेय देने की जरूरत है, सेमीफाइनल में एक दम खेलना और डेथ पर 3 ओवर गेंदबाजी करना, यह एक कठिन काम था। उन्होंने अंत में दबाव को बहुत अच्छी तरह से संभाला, खासकर हार्दिक पांड्या जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी के खिलाफ गेंदबाजी की।’
भारत फिसड्डी साबित हुआ
भारत को इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया है। ऐसा लगा जैसे बटलर और हेल्स भारत को नहीं किसी छोटी टीम के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाकर इतना आगे पहुंचा, लेकिन जो मुकाबले एहमियत रखते थे, उसी में भारत फिसड्डी साबित हुआ।
भारत 15 ओवर तक खेला बहुत स्लो
भारत टॉस हारा तो उसे बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया। ओपनिंग पर आए केएल राहुल इस बड़े मुकाबले में कुछ भी नहीं कर सके। कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ शॉट्स लगाए, लेकिन वो पर्याप्त नहीं थे। विराट कोहली ने अच्छी पारी खेली। साथ में सुर्यकुमार यादव ने भी कुछ रन बनाए, लेकिन जल्दी निपट गए। फिर हार्दिक पांड्या ने अच्छी पारी खेली और जो भारत 15 ओवर तक बहुत स्लो खेल रहा था। इसके बाद 20 ओवर तक तेज बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत स्कोर 168 तक पहुंच पाया। हालांकि, यह स्कोर भी बहुत छोटा था इंग्लैंड के सामने और देखने को भी मिला कि कैसे सामने वाली टीम ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया।
भारत के लोगों का फूट रहा गुस्सा
अब भारत इस वर्ल्ड कप को नहीं जीत पाएगा। हर भारतीय को इसका बहुत इंतजार था, लेकिन भारत की खराब परफॉरमेंस ने कप से दूर कर दिया। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ट्विटर, इंस्टा, फेसबुक समेत तमाम ग्रुपों में भारत की हार की आलोचना हो रही है। एक ट्विटर यूजर प्रिया पांडे ने लिखा, ‘फिर से दिल टूट गया।’ इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि जब बात IPL की होती है तो बहुत ध्यान लगाया जाता है, लेकिन जब बात आज प्लेइंग 11 को चुनने की थी तो आंख बंद करके निशाना लगा दिया।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: एलेक्स हेल्स-जोस बटलर का बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास
वहीं, पाकिस्तानी फैन भारत की हार का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले पाक के बॉलिंग कोच शॉन टेट ने भी एक भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि फाइनल में पाक अब इंग्लैड से खेलेगा। उनका यह ट्वीट बहुत वायरल हुआ था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines