IND vs BAN: कलाईयों में बाकी है जोर...लेग स्टंप की गेंद को विराट ने मैदान से बाहर फेंका, देखें Video

VK (1)

IND vs BAN: विराट कोहली ने तीन साल के बाद वनडे में शतक लगाया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार 113 रनों की पारी खेली। उनका ये वनडे इंटरनेशनल में 44वां शतक है। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन

छक्के से पूरा किया शतक

कोहली ने अपनी पारी में कई कमाल के शॉट खेले। उन्होंने अपना शतक छक्का लगाकर पूरा किया। कोहली ने एबादोट हुसैन की गेंद पर फ्लिक से सिक्स लगाया। शॉट ने उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान बिखेर दी। विराट का फ्लिक शॉट पसंदीदा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विराट कोहली ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक के मामले में रिकी पोंटिंग को पछाड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। कोहली के अब 72 शतक हो चुके हैं जो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से एक ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। सचिन ने 100 शतक लगाए थे।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर – 100
विराट कोहली – 72
रिकी पोंटिंग – 71

ईशान किशन की यादगार पारी

ईशान किशन यादगार पारी खेली। ईशान किशन ने आउट होने से पहले 210 रनों की पारी खेली। ईशान ने 131 गेंदों की पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए। ईशान किशन का विकेट तस्कीन अहमद ने लिया। पहले दो वनडे मुकाबले जीतकर बांग्लादेश की टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। भारत इस मैच में क्लीन स्वीप से बचने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ