---विज्ञापन---

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हो सकते हैं ये बदलाव, विस्फोटक बल्लेबाज को मिल सकता है मौका

India vs Bangladesh Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम का सुपर-4 में आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को होगा। इस मैच में टीम इंडिया अपने कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि प्लेइंग XI में […]

---विज्ञापन---

India vs Bangladesh Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम का सुपर-4 में आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को होगा। इस मैच में टीम इंडिया अपने कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि प्लेइंग XI में लगभग चार से पांच बदलाव देखे जा सकते हैं। हालांकि श्रेयस अय्यर के इस मुकाबले में खेलने की संभावना नहीं है। वह पीठ में चोट के चलते पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। उन्होंने गुरुवार सुबह नेट पर करीब 20 मिनट तक बल्लेबाजी की। हालांकि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

बुमराह-सिराज को दिया जा सकता है आराम 

केएल राहुल टीम में अपना स्थान बरकरार रखेंगे। उन्हें इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान भी खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं संभावना है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है। टीम इंडिया के पास इस मैच में खोने को कुछ भी नहीं है क्योंकि भारतीय टीम पहले ही 2 मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है।

---विज्ञापन---

ऐसे में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है। टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या को भी आराम दे सकता है। इससे तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बुमराह, सिराज और पांड्या की जगह शमी, प्रसिद्ध और ठाकुर को मौका मिल सकता है।

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका

इसी के साथ बल्लेबाजी में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को मौका दिया जा सकता है। सूर्या ने पिछले मैच में शानदार फील्डिंग की थी। हालांकि उन्हें अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। विश्व कप टीम का हिस्सा सूर्या को आजमाया जा सकता है। संभावाना ये भी है कि विराट कोहली को भी आराम दिया जा सकता है।

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने गुरुवार को कोलंबो में मीडिया से कहा- बदलाव के लिए हम तैयार हैं। हम बाकी खिलाड़ियों को खेलने का मौका दे सकते हैं। इसके लिए विकल्प खुले हैं। मुझे लगता है कि कप्तान कल इसकी घोषणा करेंगे। हम इसे कल देखेंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 14, 2023 09:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola