IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। कंगारूओं ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किए है। लेकिन टीम इंडिया में एक चेंज हुआ है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है और मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी हुई है।
इस मैच में टॉस बहुत ही खास सिक्के से हुआ था, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के संबंध के 75 वर्षों को दिखाया गया है। टॉस से पहले PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बेनीज ने अपने कप्तानों रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप भी दी। गोल्फ कार्ट में बैठकर दोनों प्रधानमंत्रियों ने स्टेडियम का मुआयना भी किया।
और पढ़िए – IND vs AUS: पीएम मोदी की मौजूदगी में टॉस! अहमदाबाद टेस्ट में दिखेंगे अलग नजारे
बेहद खास है ये मैच
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया टीमों के बीच 4 मैचों की सीरीज का यह आखिरी और अहम मुकाबला है। फिलहाल, सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। यह टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए बेहद खास है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना ही होगा। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।
और पढ़िए – IND vs AUS 4th Test, Day 1 Live: भारतीय टीम को मिली पहली सफलता, अश्विन की गेंद पर ट्रेविस हेड आउट
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines