नागपुर: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को इतिहास रचा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी 20 में ताबड़तोड़ छक्के ठोक रोहित शर्मा T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। रोहित न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर सिक्सर किंग बने। हिटमैन ने 20 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के ठोक 230 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 46 रन जड़े।
अभी पढ़ें – तूफानी पारी खेलने के बाद आलोचकों पर जमकर बरसे बाबर आजम, बोले-इंतजार में बैठे रहते हैं
172 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा
उन्होंने गुप्टिल के 172 छक्कों के रिकॉर्ड को पार किया। कप्तान ने आते ही धमाकेदार पारी खेली और छक्के जड़कर इस रिकॉर्ड को तोड़ डाला। रोहित शर्मा के नाम अब 176 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। हिटमैन ने अब तक 138 मैचों में 3677 रन बनाए हैं। टी 20 इंटरनेशनल में उनकी एवरेज 32.53 और 141.26 की स्ट्राइक रेट दर्ज है। विराट कोहली 100 से अधिक छक्कों के साथ एकमात्र अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं, जो वर्तमान में T20i प्रारूप में 104 छक्के ठोक चुके हैं।
पहले ही ओवर से मचा दिया गदर
रोहित ने आते ही पहले ओवर से ही गदर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और दे दनादन छक्के ठोक डाले। इन छक्कों के साथ ही रोहित ने वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना दिया।
टीम इंडिया को दिलाई धमाकेदार जीत
कप्तान ने 20 गेंदों में नाबाद 46 रन की तूफानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 6 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई। वहीं दिनेश कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने 8वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का ठोका, इसके बाद दूसरी गेंद पर चौका ठोक टीम इंडिया को जीत दिला दी। दोनों टीमें अब तीन मैचों की सीरीज में बराबरी पर आ चुकी हैं। निर्णायक मुकाबला रविवार को हैदराबाद में खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने में कामयाब होती है या नहीं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines