IND vs AUS: 'इसमें काफी मेहनत लगती है...', ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइन-अप को समेटने के बाद बोले सिराज

mohammed siraj

mohammed siraj

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई में खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में भारत को 189 रनों का टारगेट मिला है। अच्छी शुरुआत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया लड़खड़ा गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनिंग करने आए मिशेल मार्च ने 65 बॉल पर 81 रनों की आतिशी पारी खेली।

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा को दो विकेट मिले। कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

इसमें काफी मेहनत लगती है-सिराज 

पहली इनिंग्स के बाद मोहम्मद सिराज ने कहा, इसमें काफी मेहनत लगती है, आपको अपनी फिटनेस पर काम करना होता है। आपको नेट्स में काफी मेहनत करनी होगी। जब आपके पास लय होती है और उछाल और सीम की स्थिति अच्छी होती है तो आपको परिणाम मिलते हैं। मुंबई के विकेटों पर हमेशा अच्छा उछाल रहता है। मैंने अच्छे एरिया में गेंदबाजी की और इसका फायदा मिला।

विज्ञापन

सिराज ने कहा, मैंने हार्दिक के साथ एक स्लिप रखने की योजना बनाई। गेंद थोड़ी मूव कर रही थी और टाइट ऑफ स्टंप चैनल में बॉलिंग करते रहने का विचार था। अगर सभी थोड़ा थोड़ा योगदान दें तो यह खिलाड़ियों के आत्मविश्वास के लिए वाकई अच्छा होगा। हमने ऑस्ट्रेलिया को 188 रनों पर समेटने में अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इसा आसानी से हासिल कर लेंगे।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लाबुस्चगने, जोश इंगलिस (w), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, इशान किशन (wk), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (C), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ