IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारत दौरे पर आई कंगारू टीम को मिचेल मार्श के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह चोट के चलते सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में तीन नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कौन बल्लेबाजी करेगा? इस सवाल का कप्तान फिंच ने सोमवार को जवाब दे दिया है।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: पहले टी20 मैच में इस दिग्गज को मिलेगा मौका! ऐसी हो सकती है Playing 11
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरन फिंच ने साफ कहा कि ”मार्श के बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ इस सीरीज में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। स्मिथ उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने कभी भी खेल के सभी प्रारूपों में खेला है। हम जानते हैं कि उनके पास क्या कौशल और खेल की समझ है, साथ ही उनके पास जो टैक्टिकल कौशल है। इसलिए हम इस को लेकर आश्वस्त हैं कि टीम में उनको जो भी भूमिका दी जाएगी, वह उसे अच्छे निभाएंगे।”
नंबर-3 पर कैसा है ऐसा रहा स्मिथ का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर तीन पर जब भी स्टीव स्मिथ ने बैटिंग की तो उनके बल्ले से खूब रन निकले। टी20 इंटरनेशनल में इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए स्मिथ ने 16 पारियों में 36.79 की औसत से 515 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 रहा। उन्होंने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए कुल 3 फिफ्टी जड़ी हैं। टीम इंडिया के खिलाफ ओवरऑल फॉर्मेट में उन्होंने 6 मैचों में 21.20 की औसत से कुल 106 रन बनाए हैं।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
अभी पढ़ें – स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी-20 रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, वनडे रैंकिंग में भी हुआ फायदा
ऑस्ट्रेलिया टीम
एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, नाथन एलिस।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines