IND vs AUS: मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को चार विकेट से शिकस्त दी। पहला मैच जीतकर मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने बड़ा बयान दिया है। फिंच ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले सब कुछ आजमाना चाहती है।
टीम इंडिया को हराने के बाद एरोन फिंच ने कि ‘यह एक अच्छा मुकाबला रहा, है ना? हमारे बल्लेबाजों ने कुछ अच्छी साझेदारियां कीं। बल्ले और गेंद के बीच एक अच्छी प्रतियोगिता भी देखने को मिली। आप उम्मीद करते हैं कि यदि आप विकेट खो देते हैं तो रन रेट धीमा हो जाएगा। हमारे बल्लेबाजों ने खेल की गति को बदलने की कोशिश की।’
एरोन फिंच ने आगे कहा, ”हम खुश हैं कि हम इसमें कामयाब हुए। जो हम करना चाहते हैं टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर उसके पहले पड़ाव में वह करने में कामयाब रहे।”
मैथ्यू वेड और टिम डेविड के बीच हुई थी बड़ी साझेदारी
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट 145 रन तक गंवाए थे। इसके बाद मैथ्यू वेड और टिम डेविड ने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: ‘भुवनेश्वर कुमार बहुत अच्छे फिनिशर…,’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया बचाव
आखिरी ओवर में जीती कंगारू टीम
मोहाली में खेले गए पहले टी 20 मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रन का टारगेट सेट किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने आखिरी ओवर में 6 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में कैमरून ग्रीन का अहम योगदान रहा। उन्होंने आतिशी पारी खेलते हुए केवल 30 गेंदों पर 61 रन ठोके, वहीं विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines