IND vs AUS Cameron Green: तीन मैचों की टी 20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को खेले गए पहले टी 20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए 4 विकेट पर 208 रन बनाए थे। इसके जवाब में कंगारू टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और बोर्ड पर 207 रन लगा दिए। भारत के लिए हार्दिक पांडया ने 30 गेंद पर 71 रनों की तूफानी पारी खेली। केएल राहुल 55और सूर्यकुमार यादव ने 46 रनों का अहम योगदान दिया।
इस बल्लेबाज ने छीनी टीम इंडिया से जीत
अब बारी थी ऑस्ट्रेलिया की। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने अपने साथ युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को पहली बार ओपनिंग में मौका दे दिया। ग्रीन ने मौके का पूरा फायदा उठाया और इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करते हुए उन्होंने तूफानी फिफ्टी जड़ दी। इस मैच से पहले तक कैमरून ने 5, 6, 7 और 8 नंबर पर ही बैटिंग की थी।
कैमरून ग्रीन ने 203.33 के स्ट्राइक रेट से बनाए 61 रन
ऑलराउंडर कैमरून क्रीज पर पहुंचे और पहली गेंद से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। जब उन्होंने बल्ला चलाना शुरू किया तो किसी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और 30 बॉल पर 61 रनों की पारी खेल डाली। इस दैरान ग्रीन के बल्ले से 4 छक्के और 8 चौके निकले। कैमरून का स्ट्राइक रेट 203.33 का रहा। हालांकि कैमरून ग्रीन को स्पिनर अक्षर पटेल ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। जब ग्रीन आउट हुए तब तक वह अपना काम बखूबी कर चुके थे।
अभी पढ़ें – UAE vs BAN: यूएई दौरे से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, शाकिब अल हसन बाहर, टीम में हुए ये बदलाव
ग्रीन के बाद वेड ने दिखाया जलवा
मैच में जब कैमरून ग्रीन दूसरे विकेट के तौर पर आउट हुए, तब ऑस्ट्रेलिया टीम ने 10 ओवर में 109 रन बना लिए थे। अब 10 ओवर में 100 रनों की ही जरूरत थी। इसके बाद मेथ्यू वेड ने मोर्चा संभाला और भारत से जीत छीन ली। ग्रीन और वेड की तूफानी पारियों की बदौलत ही भारतीय टीम से जीत छिन गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines