IND vs AUS: छटपटा रही है ऑस्ट्रेलिया, रिप्लेसमेंट के तौर पर इस लेफ्ट आर्म स्पिनर को भारत बुलाया
Edited By Gyanendra Sharma

Matt Kuhnemann
Edited By Gyanendra Sharma

Matt Kuhnemann
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने पहले मैच में कंगारुओं को पटखनी दी है। दूसरा टेस्ट मैच 12 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय स्पिनरों के समाने छटपटा रही है। बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है और वह शुक्रवार को दिल्ली में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्वेपसन से बाहर हो गए हैं। मिचेल स्वेपसन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मैथ्यू कुह्नमैन को टीम में शामिल किया गया है। अगर ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार से शुरू हो रहे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में तीन स्ट्राइक स्पिनरों को उतारने का फैसला करता है तो बायें हाथ के प्रतिभाशाली ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज कुह्नमैन को अगले हफ्ते मौका मिल सकता है।
और पढ़िए –IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में गिल की एंट्री कराएंगे Rohit? सिरदर्द बने इस दिग्गज की हो सकती है छुट्टी
कुह्नमैन ने पहले ऑस्ट्रेलिया की अंडर -19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। पिछले साल श्रीलंका में चार एकदिवसीय मैचों में छह विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। जिसमें क्वींसलैंड के लिए सात मैचों में 31.88 पर 25 विकेट लिए थे। इस गर्मी की शुरुआत में कुह्नमैन ने ब्रिस्बेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एलन बॉर्डर फील्ड में अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4-78 से जीत हासिल की थी।
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: