नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंबे इंतजार के बाद नागपुर में दूसरा टी 20 मुकाबला खेला गया। बारिश की वजह से महज आठ ओवर के मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और भारत को 91 रन का टार्गेट दिया। ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने गदर मचा दिया। रोहित ने 20 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के ठोक नाबाद 46 रन बनाए। इसी के साथ वे टी 20 इंटरनेशनल में मार्टिन गुप्टिल के 172 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित के नाम अब 176 छक्कों का रिकॉर्ड है। वहीं दिनेश कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका निभाई।
दिनेश कार्तिक बने फिनिशर
उन्होंने दो गेंदों में एक चौका और एक छक्का ठोक 4 गेंद शेष रहते टीम इंडिया को 6 विकेट से शानदार जीत दिला दी। अंतिम ओवर में टीम इंडिया को 9 रन की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कार्तिक ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर छक्का ठोक डाला। इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका ठोक टीम इंडिया की झोली में जीत डाल दी। केएल राहुल 10, विराट कोहली 11, सूर्यकुमार यादव 0 और हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई, जबकि उमेश यादव को बाहर कर दिया गया। वहीं भुवनेश्वर कुमार को भी बाहर किया गया। उनकी जगह ऋषभ पंत की वापसी हुई।
अक्षर-बुमराह की शानदार गेंदबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका कैमरून ग्रीन के तौर पर लगा। वह 4 गेंदों में 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर गिल्लियां बिखेर डालीं। मैक्सवेल डक पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट दो ओवर में 19 रन पर गिर गए। इसके बाद अक्षर पटेल चौथे ओवर में लौटे और पहली ही गेंद पर उन्होंने टिम डेविड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दे दिया।
इसके बाद स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने 14 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे कप्तान एरोन फिंच को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी। हालांकि इसके बाद मैथ्यू वेड ने तूफानी पारी खेली और 20 गेंदों में 43 रन ठोक 8 ओवर में स्कोर 90 रन पर पहुंचा दिया। हर्षल पटेल काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में 32 रन लुटाए।
बारिश की वजह से मैच 8 ओवर का रहा। पावरप्ले में दो ओवर डाले गए। जबकि हर गेंदबाज को भी दो ही ओवर डालने की अनुमति मिली।
।
इस मुकाबले के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ा। टॉस 6.30 बजे होना था, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी हुई है। दो बार टॉस टलने के बाद आखिरकार 9.15 पर टॉस हुआ। अंपायर्स ने बताया था कि मैदान पर नमी थी। तीन मैचों की टी 20 सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर आ गई हैं। निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – तूफानी पारी खेलने के बाद आलोचकों पर जमकर बरसे बाबर आजम, बोले-इंतजार में बैठे रहते हैं
भारत की प्लेइंग इलेवन: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 केएल राहुल, 3 विराट कोहली, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 ऋषभ पंत, 6 हार्दिक पांड्या, 7 दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), 8 अक्षर पटेल, 9 हर्षल पटेल, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 युजवेंद्र चहल
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: 1 एरोन फिंच (कप्तान), 2 कैमरून ग्रीन, 3 स्टीवन स्मिथ, 4 ग्लेन मैक्सवेल, 5 टिम डेविड, 6 मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), 7 पैट कमिंस, 8 डैनियल सैम्स, 9 सीन एबॉट, 10 एडम ज़म्पा, 11 जोश हेजलवुड
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines