हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS 1st Test: नागपुर की पिच देख भड़के राहुल द्रविड़, क्यूरेटर से कहा नई पिच तैयार करो

विज्ञापन
rahul dravid

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में 9 फरवरी से खेला जाएगा। मैच से पहले नागपुर की पिच को लेकर काफी चर्चा चल रही है। पिच की पहली झलक भी आ गई है। इस बीच बड़ा अपडेट ये है कि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को पिच पसंद नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल द्रविड़ के कहने पर इसको फिर से बदल दिया गया।

द्रविड़ को पसंद नहीं आई नागपुर की पिच

एक रिपोर्ट के अनुसार, जो पिच भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयार की गई थी, वह राहुल द्रविड़ को पसंद नहीं आई। इस पिच में स्पिनरों के लिए मदद कम थी। जिसपर द्रविड़ ने ऐतराज जताया। वे पिच पर घास देखकर भड़क गए। VCA को भारतीय टीम के हेड कोच के इस आदेश को आनन-फानन में पूरा करना पड़ा। इसके बाद मैदानकर्मियों को साइड स्क्रीन में भी बदलाव करना पड़ा।

और पढ़िए –IND vs AUS: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में, रोहित शर्मा के पास पहले ही मैच में बड़ा मौका

विज्ञापन

क्यूरेटर दूसरी पिच तैयार करने में जुटे हैं

राहुल द्रविड़ ने घास वाली पिच की जगह दूसरी पिच को मैच के लिए चुना है। अब क्यूरेटर इसे तैयार करने में जुटे हैं। टीम इंडिया टर्निंग ट्रैक का फायदा उठाना चाहती है। खबर तो ये भी है कि टीम में तीन स्पिनर को मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि नागपुर के मैदान पर भारत के गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। भारत ने इस मैदान पर 6 टेस्ट मैचों में से 4 में जीत एक में हार का सामना किया है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola