IND vs AUS: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में, रोहित शर्मा के पास पहले ही मैच में बड़ा मौका

IND vs AUS Rohit Sharma Sachin Tendulkar Most Sixes in Test

IND vs AUS Rohit Sharma Sachin Tendulkar Most Sixes in Test

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर को लेकर क्रिकेटप्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। बहु-प्रतीक्षित सीरीज के पहले ही मैच में कई रिकॉर्ड भी निशाने पर होंगे, जिसमें दिग्गज सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड भी शामिल है। दरअसल, रोहित शर्मा के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने का मौका है। टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दुनिया के 20वें बल्लेबाज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 200 मुकाबलों में 69 छक्के जमाए थे।

विज्ञापन

6 छक्के लगाते ही तोड़ देंगे रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम 45 मैचों में 64 छक्के दर्ज हैं। अगर वे 6 छक्के और जड़ देते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। रोहित पहले ही मैच की दोनों पारियों में ये कारनामा कर सकते हैं। यदि रोहित ऐसा करते हैं तो वे भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। भारतीय बल्लेबाजों में पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है। सहवाग ने 104 मैचों में 91 छक्के जमाए थे। दुनियाभर के क्रिकेटर्स में उनका नाम छठे स्थान पर दर्ज है। भारतीय बल्लेबाजों में एमएस धोनी दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 90 मैचों में 78 छक्के जड़े थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के नाम दर्ज है। स्टोक्स ने जहां 89 मैचों में 107 छक्के लगाए हैं तो वहीं मैकुलम ने 101 मैचों में 107 छक्के जमाए थे। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं, उन्होंने 96 मैचों में 100 छक्के ठोके थे। 100 का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ यही तीन बल्लेबाज हैं। देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा इस मैच में क्या कमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ