How India Qualify in Football World Cup 2023 : एक तरफ भारतीय खेल प्रेमी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के लिए लिए दुआएं कर रहे हैं, दूसरी ओर फुटबॉल के मैदान से भी अच्छी खबर आ रही है। भारत की पुरुष फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर मुकाबले में शानदार शुरुआत कर दी है। इस टूर्नामेंट के पहले ही लीग मुकाबले में भारत ने भारत ने कुवैत को 1-0 से हरा दिया। यह मुकाबला कुवैत के अल अहमद स्टेडियम में खेला गया।
भारत के मनवीर सिंह ने 75वें मिनट में भारत की तरफ से गोल किया टीम तो जीत दिला दी। इस मैच में कुवैत की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। हालांकि पहला मैच जीतने का यह मतलब नहीं है कि भारत ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। क्वालीफाई करने के लिए भारत को अभी भी कई मैच जीतने होंगे
भारत कैसे कर सकता है क्वालीफाई
भारत को क्वालीफायर कंपटीशन में ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा कुवैत, कतर और अफगानिस्तान टीम भी शामिल है। भारत का अगला मुकाबला कतर और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला है। कंपटीशन के अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत को अपने ग्रुप के टॉप टू में जगह बनानी होगी, क्योंकि टूर्नामेंट के प्वाइंट्स टेबल में टॉप 2 में रहने वाली टीमें ही अगले राउंड में जा पाएगी। अन्य ग्रुपों से भी टॉप टू टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी। इस तरह अगले राउंड में 9 ग्रुप में से कुल 18 टीमें पहुंचेंगी। इसके बाद छह-छह टीमों की तीन ग्रुप बनाए जाएंगे, इन तीन ग्रुपों की दो-दो टीमें फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
2027 एएफसी एशियाई कप में भी जगह
बता दें कि ग्रुप 3 के लिए क्वालीफाई करने पर भारत 2027 एएफसी एशियाई कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर लेगा। भारत अगला मुकाबला 21 नवंबर को कतर के खिलाफ भुवनेश्वर में खेलने वाला है। भारत अगर अगले राउंड में पहुंचता है, तो टीम इंडिया को नवंबर 2023 से जून 2024 के बीच कई क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे। बता दें कि भारत 2022 में विश्व कप क्वालीफाईयर मुकाबले से बाहर हो गया था। इस दौरान भारत प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रहा था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines