Hockey World Cup: विश्वकप जीतने पर हर खिलाड़ी बनेगा करोड़पति, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने किया बड़ा ऐलान
Edited By Siddharth Sharma

Hockey World Cup 2023 Navin Patnaik
Edited By Siddharth Sharma

Hockey World Cup 2023 Navin Patnaik
Hockey World Cup 2023: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली भारतीय हॉकी टीम 13 जनवरी से आयोजित किए जाने वाले हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए ओडिशा पहुंच गई है। इस विश्वकप का लगातार दूसरी बार भारत में आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला में बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में बेहतर परफॉर्म करने के लिए भारतीय टीम को प्रोत्साहित करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़े ईनाम का ऐलान किया है।
दरअसल ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हॉकी के बेहद बड़े प्रेमी है और वे हमेशा भारतीय हॉकी के विकास के लिए घोषणाएं करते रहते हैं। ऐसे में गुरुवार को पटनायक ने राउरकेला में हॉकी विश्व कप विलेज का उद्घाटन किया। इस समारोह में उन्होंने राष्ट्रीय टीम द्वारा प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विश्व कप विलेज को राउरकेला में रिकॉर्ड नौ महीने के भीतर विकसित किया गया है और इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप विलेज में आगामी हॉकी विश्व कप की टीमें और अधिकारी रहेंगे। सीएम ने इस अवसर पर विश्व कप गांव में समायोजित राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम से बातचीत की और नकद पुरस्कार की घोषणा की।
गोलकीपर– कृष्ण बहादुर पाठक और श्रीजेश परट्टू रवींद्रन
डिफेंडर्स– जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप.
मिडफील्डर– मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह.
फॉरवर्ड– मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह.
एक्स्ट्रा प्लेयर– राजकुमार पाल और जुगराज सिंह
पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: