---विज्ञापन---

Hockey World Cup 2023: गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया का धमाल, जापान को किया तहस-नहस, 8-0 से जीता ‘सम्मान’ का मैच

नई दिल्ली: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने गुरुवार को क्वालिफिकेशन राउंड में जापान को करारी शिकस्त दे डाली। गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में धमाल मचाया और जापान को 8-0 से रौंद डाला। तीसरे क्वार्टर से शुरू किया धमाकेदार प्रदर्शन दोनों टीमों के बीच पहले दो […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने गुरुवार को क्वालिफिकेशन राउंड में जापान को करारी शिकस्त दे डाली। गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में धमाल मचाया और जापान को 8-0 से रौंद डाला।

तीसरे क्वार्टर से शुरू किया धमाकेदार प्रदर्शन

दोनों टीमों के बीच पहले दो क्वार्टर तक मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी की और एक के बाद एक गोल कर जापान के होश उड़ा डाले। 32 वें मिनट में जब टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, तो मनदीप सिंह ने शानदार गोल दाग 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके महज तीन मिनट बाद ही अभिषेक ने शानदार गोल किया और टीम इंडिया का स्कोर 2-0 पहुंचा दिया। 40वें मिनट में एक बार फिर टीम इंडिया ने पेनल्टी कॉन्रर हासिल किया और इस बार भी मौका नहीं चूका। विवेक सागर ने दनदनाता गोल दाग स्कोर 3-0 कर दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएपृथ्वी शॉ का पत्ता कटना तय? हार्दिक पांड्या के इस बयान से मिला बड़ा हिंट

---विज्ञापन---

अभिषेक का शानदार प्रदर्शन

महज चार मिनट बाद ही 44वें मिनट में अभिषेक ने एक और गोल कर सनसनी मचा दी। तीसरा क्वार्टर खत्म होने पर टीम इंडिया ने मजबूत बढ़त ली और 4-0 से आगे हो गई। महज 20 मिनट के अंदर टीम इंडिया ने 4 गोल दागकर कोहराम मचा दिया। अब बारी थी चौथे क्वार्टर की। जैसे ही इसकी शुरुआत हुई, 46वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने कहर बरपाते हुए दनदनाता गोल दागा और टीम इंडिया को 5-0 से बढ़त दिला दी।

और पढ़िएगर्लफ्रेंड से पिटाई का मामला, माइकल क्लार्क को मिली ये सजा

---विज्ञापन---

टीम इंडिया ने मचाई सनसनी

55वें मिनट में जापान ने मौके की तलाश करते हुए गोल दागने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद टीम इंडिया ने एक बार फिर सनसनी मचाते हुए अगले ही मिनट एक गोल दाग स्कोर 6-0 से आगे कर दिया। जापान पर पूरी तरह हावी हो चुकी टीम इंडिया के लिए 59वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दाग टीम को 7-0 से बढ़त दिला दी। अब तो टीम इंडिया रोके नहीं रुकी, 60वें मिनट में टीम इंडिया ने आखिरी गोल दाग जापान की टीम को तहस-नहस कर दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए ‘मैंने उनसे बहुत कुछ..’ MS Dhoni से मिलकर क्रिकेट नहीं इस बारे में बात करते हैं हार्दिक पांड्या, जानें

वर्ल्ड कप से पहले ही हो चुकी है बाहर

भले ही जापान के खिलाफ टीम इंडिया की ये सम्मान की लड़ाई थी, लेकिन भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर दोहरी खुशी दे दी। ये मुकाबला जीतने के बाद हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का स्थान तय होगा। उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारकर पहले ही मुकाबले से बाहर हो चुकी है।

---विज्ञापन---

जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और बेल्जियम सेमीफाइनल में

इधर हॉकी वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमें तय हो चुकी हैं। जर्मनी की टीम क्रॉसओवर मैच में फ्रांस को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। शुक्रवार (27 जनवरी) को उसका सामना तीन बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर शुक्रवार को होने वाले अंतिम चार मुकाबले में जगह बनाई है, जिसमें उसकी टक्कर बेल्जियम से होगी। दूसरा सेमीफाइनल भी 27 जनवरी को होगा।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 26, 2023 09:02 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola