---विज्ञापन---

Asian Champions Trophy 2023: हॉकी इंडिया ने किया बड़ा ऐलान, हर खिलाड़ी को मिलेंगे इतने लाख रुपये

Asian Champions Trophy Final 2023: भारत की हॉकी टीम ने शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीत लिया। चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने मलेशिया को 4-3 से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया चौथी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। हॉकी इंडिया […]

---विज्ञापन---

Asian Champions Trophy Final 2023: भारत की हॉकी टीम ने शनिवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीत लिया। चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने मलेशिया को 4-3 से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया चौथी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।

हॉकी इंडिया ने किया बड़ा ऐलान 

भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने बड़ा ऐलान किया। हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए नकद इनाम की घोषणा की। Hockey India के ट्वीट के अनुसार, प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 3,00,000 रुपये और प्रत्येक सहायक कर्मचारी के लिए 1,50,000 रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि मैच विनर खिलाड़ियों को महज 200 डॉलर दिए जाने पर सवाल उठ रहे थे। इसे लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ गई थी।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया ने की धमाकेदार वापसी 

खास बात यह है कि फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने एक समय 1-3 से पीछे चल रही थी, लेकिन इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी की। इसके बाद भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग 4-3 से मैच जीत लिया।

---विज्ञापन---

फाइनल में भारतीय टीम के लिए जुगराज सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और आकाशदीप सिंह ने गोल किए। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। सिर्फ एक मैच ड्रॉ रहा था। इस जीत के बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के तीन खिताबों से ज्यादा चार टाइटल जीतने वाली टीम बन गई है।

First published on: Aug 12, 2023 11:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola