Harmilan Bains Second Silver, Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में जारी एशियन गेम्स 2023 में भारतीय दल कमाल का प्रदर्शन कर रहा है। खासतौर से शूटिंग और एथलेटिक्स के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारतीयों का जलवा दिखा है। उन्हीं में से एक नाम है हरमिनल बैंस का। स्टार महिला एथलीट ने पहले 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था। अब बुधवार 4 अक्टूबर को 800 मीटर रेस में भी उन्होंने सिल्वर जीतकर कमाल कर दिया है। इस खिलाड़ी ने 800 मीटर फाइनल में 2:03.75 का समय निकाला और देश के लिए दूसरा सिल्वर जीत लिया।
अगर हरमिलन की बात करें तो ज्यादातर लोग इन एशियन गेम्स से पहले शायद ही इनका नाम जानते होंगे। लेकिन अब यह एथलीट चर्चा का विषय हैं। उनके पहले मेडल के बाद से ही उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं। कई लोग जानना भी चाहते होंगे कि आखिर हरमिलन बैंस कौन हैं, कहां से आती हैं, उनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है। उनसे जुड़ा एक खास वाकिया भी है कि, उन्होंने अपनी मां के पेट से ही रेस शुरू कर दी थी। तो आइए जानते हैं विस्तार से उनके बारे में:-
Harmilan Bains
कौन हैं हरमिलन बैंस?
उनका पूरा नाम हरमिलन कौर बैंस है जो पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं। खास बात यह है कि उनके माता और पिता दोनों एथलीट रहे हैं। उनके पिता अमनदीप बैंस ने 1500 मीटर रेस में साउथ एशियन गेम्स का सिल्वर मेडल जीता था। जबकि उनका मां माधुरी सिंह 2002 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। उनकी मां माधुरी को अर्जुन अवॉर्ड से भी साल 2003 में पुरस्कृत किया गया था। हरमिलन का जन्म 23 अप्रैल 1998 को हुआ था और उनके जन्म से पहले का उनका एक वाकिया काफी चर्चा में है। दरअसल कहा जाता है कि एथलीट परिवार से आने वाली बैंस ने अपनी पहले रेस मां के पेट से ही की थी। आइए जानते हैं पूरा वाकिया:-
मां के पेट में हरमिलन की पहली रेस
कहानी दरअसल यह है कि, हरमिलन की मां माधुरी को एक बार एक जॉब के लिए 1500 मीटर रेस का ट्रायल देना पड़ा था। उस वक्त हरमिलन का जन्म नहीं हुआ था लेकिन वह माधुरी के पेट में थीं। उस वक्त हरमिलन के पेट में होने और प्रेग्नेंसी के बावजूद रेस का ट्रायल दिया था। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि हरमिलन की पहली रेस अपनी मां के पेट से ही शुरू हो गई थी। अब इस स्टार एथलीट ने सिल्वर मेडल एक नहीं दो बार एशियन गेम्स 2023 में जीतकर देश को तो गौरवान्वित किया साथ ही अपने एथलीट माता-पिता का भी नाम रोशन कर दिया।
यह भी पढ़ें:-
Asian Games 2023: सेमीफाइनल के लिए भारत का शेड्यूल तय, जानें कब होगा मुकाबला
Asian Games 2023: हॉकी में भारत का बोलबाला, साउथ कोरिया को 5-3 से पछाड़ा
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines