नई दिल्ली: एशिया कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद हार का ठिकरा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर फोड़ा जा रहा है। एक कैच का क्या छूटा सब के सब हाथ धोकर अर्शदीप के पीछे पड़ गए। सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। विकिपीडिया पेज पर उनके पेज पर बदलाव किया गया है। उन्हें ‘खालिस्तानी’ संगठन से जोड़ दिया गया। इस मामले में अब भारत सरकार एक्टिव हुई है और आईटी मंत्रालय द्वारा विकिपीडिया को नोटिस भेजा है।
अभी पढ़ें – पाक के खिलाफ खूब चला विराट का बल्ला, इस मामले में रोहित को पछाड़ बने नंबर वन बल्लेबाज
विकिपीडिया को मिला नोटिस
अधिकारी ने कहा कि विकिपीडिया से यह पूछा गया है कि ऐसा कैसे हो गया और भविष्य में इसे रोकने के लिए उसका क्या प्लान है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा दर्शाना भारत में माहौल को बिगाड़ सकता है, साथ भी अर्शदीप सिंह के परिवार की सुरक्षा के लिए भी यह खतरा हो सकता है।
अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया में किसी ने किया चेंज
बता दें कि अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया में बदलाव करते हुए उनका देश भारत की बजाय खालिस्तान पंजाब में लिख दिया गया था। इसके अलावा भी कई जगहों पर उनके परिचय के साथ इंडिया की बजाय खालिस्तान लिख दिया गया था। अब सकार एक्शन में आ गई है और विकिपीडिया से जवाब मांगा है।
अभी पढ़ें – रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीता पाकिस्तान, रिजवान ने खेली 71 रनों की पारी
हाई प्रेशर मैच में अर्शदीप से छूटा कैच
मैच के 17वें ओवर में अर्शदीप से एक आसान का कैच छूट गया। हाई प्रेशर मैच में अर्शदीप से वो कैच जरूर टपका। इस कैच के चलते कप्तान रोहित को गुस्सा भी आया। खुद अर्शदीप का भी आत्मविश्वास हिला होगा। लेकिन, अगले ही पल या यूं कहें कि मैच के आखिरी ओवर में उन्होंने साबित कर दिया कि कैच टपकने जैसी चीजें उन्हें अपने लक्ष्य से डिगा नहीं सकती।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines