Ghana vs Korea Republic: घाना और कोरिया रिपब्लिक मैच में कई यादगार पर देखने को मिले। घाना की टीम वर्ल्ड कप में कई हार के बाद जीत पाई है। 2006 और 2010 फीफा वर्ल्ड कप (FIFA 2022) में घाना की टीम नॉकआउट राउंड में पहुंचने में कामयाब हुई थी। लेकिन कोरिया को 3-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीद को कायम रखा है। कोरिया भले ही मैच हार गया है पर कोरियन खिलाड़ी से अपने खेल से सबका मन जीता।
और पढ़िए – पाकिस्तान पहुंचते ही इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, बेन स्टोक्स की बढ़ेगी परेशानी
सुपरमैन बने चो ग्यूसंग
चो ग्यूसंग ने हेडर से दो दनादन गोल दागे। दरअसल, मैच में घाना लीड कर रहा था। पहले हाफ तक घाना 2-0 से आगे था। लेकिन कोरियाई टीम ने तीन मिनट में दो गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। दोनों गोल कोरिया के लिए चो ग्यूसंग ने हेडर पर दागे। उन्होंने 58वें और 61वें मिनट में गोल किया। चो ग्यूसंग ने क्रास को हवा में उड़कर हेड से गोल पोस्ट में डाल दिया। सुपरमैन की तरह उन्होंने घाना के खिलाड़ियों को पछाड़ा और हेडर से गोल दाग, गेंद उनके हेड से लगने के बाद इतनी तेजी से निकली की घाना का गोलकीपर चारो खाने चित हो गया।
https://twitter.com/newsclickup/status/1597254840526118912
और पढ़िए – IND vs NZ: तीसरे वनडे में पंत और सैमसन में किसे मिलनी चाहिए प्लेइंग 11 में जगह? दिग्गज खिलाड़ी ने दे दिया जवाब
कोरियाई रेफरी रेड कार्ड गया
मैच के अंत में हाईवोल्टेज ड्रामा भी हुआ। मैच में 90 मिनट के बाद 10 मिनट का इंजरी टाइम मिला था। इंजरी टाइम के आखिरी कुछ पलों में कोरिया की टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिलना था, लेकिन रेफरी ने सीटी बजा दी और मैच खत्म करने का एलान किया। इस पर कोरियाई कोच पाउलो बेंटो मैदान पर आ गए और रेफरी का विरोध करने लगे। रेफरी ने कोच वेंटो को रेड कार्ड दिखा दिया। अब अगले मैच में वह कोरिया को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर मौजूद नहीं होंगे।
घाना ने कोरिया को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ राउंड ऑफ-16 में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। कोरिया मजबूत टीम है और इस मैच से पहले फेवरेट थी। घाना की टीम वर्ल्ड कप में पिछले पांच मैचों में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। उसके दो मैच ड्रॉ रहे हैं और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन आज अफ्रीकन टीम ने कमाल कर दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines