---विज्ञापन---

French Open: इगा स्वोटेक ने जीता फ्रेंच ओपन का खिताब, अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली: विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी इगा स्वोटेक ने शनिवार को रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन) के फाइनल में धमाकेदार जीत दर्ज की। इगा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कैरोलिना मुचोवा पर तीन सेट की शानदार जीत के साथ अपना तीसरा फ्रेंच ओपन और चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। पोलैंड की 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 6-2, […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी इगा स्वोटेक ने शनिवार को रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन) के फाइनल में धमाकेदार जीत दर्ज की। इगा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कैरोलिना मुचोवा पर तीन सेट की शानदार जीत के साथ अपना तीसरा फ्रेंच ओपन और चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। पोलैंड की 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 6-2, 5-7, 6-4 से शिकस्त दी।

बैक-टू-बैक फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली महिला बनीं

इस जीत के साथ इगा 2007 में जस्टिन हेनिन के बाद बैक-टू-बैक फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली महिला बनीं। यानी उन्होंने 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। साथ ही वह सेरेना विलियम्स के बाद चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गईं। इगा ने रोलैंड-गैरोस 2020, रोलैंड-गैरोस 2022, यूएस ओपन 2022, रोलैंड-गैरोस 2023 खिताब जीते हैं। स्वोटेक ने 2020 और 2022 में पेरिस में भी जीत हासिल की थी। जबकि पिछले साल यूएस ओपन भी अपने नाम किया था। 22 साल की इगा ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब 2019 में खेला था।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

2020 में जीत लिया था पहला खिताब 

इसके बाद उन्होंने अगले ही साल 2020 में अपना पहला खिताब जीत लिया था। इसके बाद 2021 सीजन में वह एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सकी थीं। मगर 2022 के बाद से उन्होंने फिर शानदार प्रदर्शन कर एक के बाद एक खिताब अपने नाम कर लिए हैं।

First published on: Jun 10, 2023 11:13 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola