FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल का दौर खत्म हो गया है और आज से सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाने वाले हैं। इस स्टेज में पहला मैच मंगलवार की देर रात अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार खिलाडी लियोनल मेसी अपना जलवा बिखेरेंगे। उनके साथ क्रोएशिया के दिग्गज स्ट्राइकर लुका मॉड्रिच पर भी सभी की निगाहें होंगी। ये मैच भारतीय समयानुसार देर रात को 12:30 बजे शुरू होगा। इन दोनों टीमें के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।
Argentina vs Croatia head to head: दोनों के बीच क्या है रिकॉर्ड
बता दें क्रोएशिया और अर्जेंटीना के बीच हमेशा कांटे का मुकाबला रहा है। दोनों टीमों के बीच अबतक पांच मैच खेले गए हैं और दो मैच अर्जेंटीना ने जीते और 2 में क्रोएशिया को जीत मिली। साल 1994 में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला गया जो कि ड्रॉ रहा था।
Argentina vs Croatia in FIFA World Cup 2022
वर्ल्ड कप के आंकड़ों पर नजर डालें तो क्रोएशिया और अर्जेंटीना दोनों बराबरी पर ही हैं। दोनों वर्ल्ड कप में अबतक दो बार भिड़े हैं और दोनों को 1-1 जीत मिली है। अर्जेंटीना ने साल 1998 वर्ल्ड कप में क्रोएशिया को 1-0 से हराया था वहीं 2018 में क्रोएशिया ने 3-0 से मेसी की टीम को बुरी तरह से हरा दिया था।
अर्जेंटीना के अटैक और क्रोएशिया के डिफेंस के बीच जंग
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में भिड़ रही दोनों ही टीमों का खेलने का तरीक अलग अलग है। एकतरफ जहां अर्जेंटीना की टीम आगे से अटैक करके खेलती है और लियोनल मेसी लगातार मौके बनाते रहते हैं वहीं दूसरी तरफ क्रोएशिया का अपना ही एक अलग डिफेंसिव अप्रोच है। क्रोएशिया का डिफेंस दमदार है और उनके कीपर बोनो ने अभी तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है। ऐसे में अर्जेंटीना की टीम को क्रोएशिया के डिफेंस को तोड़ने की कोई मजबूत प्लान बनाना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines