नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप में एक के बाद एक बड़े उलटफेर सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को इसके तहत दो बड़े मुकाबले खेले गए। ग्रुप एच में शामिल पुर्तगाल और साउथ कोरिया के बीच मुकाबले में साउथ कोरिया ने बड़ी जीत दर्ज की तो वहीं दूसरी ओर वर्ल्ड नंबर 14 उरुग्वे ने घाना को 2-0 से शिकस्त दी।
उरुग्वे को साउथ कोरिया की जीत से बड़ा झटका
हालांकि उरुग्वे को साउथ कोरिया की जीत से बड़ा झटका लग गया, क्योंकि वह साउथ कोरिया की जीत के बाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। ग्रुप H से पुर्तगाल ने 6 और साउथ कोरिया ने 4 अंकों के साथ टॉप 16 में जगह बना ली, लेकिन उरुग्वे जीत के बाद 4 अंक पाकर भी बाहर हो गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि साउथ कोरिया के गोल तीन मुकाबलों में उरुग्वे से बेहतर रहे।
और पढ़िए – एक और उलटफेर, ट्यूनीशिया ने फ्रांस को दी करारी मात, तोड़ डाला ये रिकॉर्ड
https://twitter.com/TheBlueDodger/status/1598724727534600192
लुई सुआरेज रह गए दंग
इधर, साउथ कोरिया की जीत देखकर अनुभवी स्ट्राइकर लुई सुआरेज दंग रह गए। वह अपनी टीम की जीत का जश्न मना पाते, इससे पहले ही उन्होंने साउथ कोरिया की जीत देख ली। इसके बाद वह मुंह पर हाथ रखे दंग नजर आए। निश्चित तौर पर वह अपनी टीम के बाहर होने के सदमे में थे।
और पढ़िए – पैरों के बीच घुमाई बॉल और दाग दिया शानदार गोल, देखें वीडियो
जॉर्जियन डे अरास्केटा दागे दो गोल
उरुग्वे और घाना के बीच मुकाबले की बात की जाए तो उरुग्वे के फुटबॉलर इस मैच में पूरी तरह से हावी रहे। उरुग्वे के लिए जॉर्जियन डे अरास्केटा ने दो शानदार गोल दागे। उन्होंने 26वें और 32वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहले हाफ में ही दो गोल दागकर घाना के पैरों तले जमीन खिसका दी। घाना को दो बार पेनल्टी मिली, लेकिन उसने ये मौके गंवा दिए। इसके बाद घाना वापसी नहीं कर सकी और ये मुकाबला 0-2 से हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines