FIFA World Cup 2022: स्पेन के स्ट्राइकर ने कोस्टा रिका के गोल पोस्ट को चीरा, दागे 7 गोल, देखें Video

FIFA
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 में स्पेन ने चैंपियन वाली शुरुआत कर दी है। स्पेन के स्ट्राइकर्स ने कोस्टा रिका के उपर ऐसा हमला बोला कि एक के बाद एक 7 दनादन गोल दाग दिए। 2010 की विश्व विजेता टीम ने अपनी क्लास दिखाई और कोस्टा रिका के खिलाड़ियों को खूब छकाया। इस मुकाबले में इतने गोल हुए कि स्पेन को मिली जीत वर्ल्ड कप में उसकी सबसे बड़ी जीत में दर्ज हो गई. कोस्टा रिका के खिलाफ स्पेन ने 7 गोल किए।

स्पेन ने कोस्टा रिका को रौंदा

मैच में स्पेन का दबदबा देखने को मिला। कोस्टा रिका का कोई खिलाड़ी विरोधी टीम के गोल की ओर कोई शॉट तक नहीं मार पाया जबकि स्पेन की टीम ने गोल पर 17 शॉट मारे जिनमें से सात बार गेंद नेट्स में समां गई। स्पेन की ओर से टोरेस ने दो गोल 31वें और 54वें मिनट में किए। डैनी ओल्मो (11वें मिनट), मार्को असेंसियो (21वें मिनट), गावी (74वें मिनट), कार्लोस सोलेर (90वें मिनट) और अल्वारो मोराटा (90 प्लस दो मिनट) ने एक-एक गोल दागे।

विज्ञापन

इस बड़ी जीत से स्पेन का आगे का रास्ता साफ हो गया है। स्पेन के लिए प्री-क्वार्टर फाइनल की राह आसान हो गई है। जीत के बाद स्पेन के मुख्य कोच लुइस एनरिक ने कहा कि उनकी टीम का गोल पॉजिशन असाधारण था।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

लुइस एनरिक ने कहा कि टीम उसी अंदाज में खेली, जैसे कई साल से खेलती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि जब चीजें इस तरह से चलती हैं, तो फुटबॉल एक अद्भुत खेल बन जाता है। हम गेंद को संभालने और फिनिशिंग में असाधारण थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ