---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: हवा को चीर रोनाल्डो ने दागा गोल, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गुरुवार को अपने रंग में नजर आए। फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल और घाना के बीच खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो का तूफानी नजारा देखने को मिला। अपना पांचवां और संभवतया आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे रोनाल्डो पूरे रंग में दिखे और उन्होंने आखिरकार लंबी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गुरुवार को अपने रंग में नजर आए। फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल और घाना के बीच खेले गए मुकाबले में रोनाल्डो का तूफानी नजारा देखने को मिला। अपना पांचवां और संभवतया आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे रोनाल्डो पूरे रंग में दिखे और उन्होंने आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद घाना के खेमे में गोल दाग अपने फैंस को खुश कर दिया। ये नजारा 65वें मिनट में देखने को मिला।

पेनल्टी के बाद दागा गोल

घाना के खिलाड़ी के रोनाल्डो से टकराने बाद घाना को पेनल्टी दी गई। रोनाल्डो को मौका मिलते ही उन्होंने खुद को तैयार किया और सीटी बजते ही तूफान की रफ्तार से हवा को चीर ऐसा गोल दागा कि सब दंग रह गए।

---विज्ञापन---

रोनाल्डो की शानदार किक से गोलकीपर भी गच्चा खा गया। ये गोल करते ही स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। हालांकि इस पेनल्टी पर फुटबॉल फैंस दो गुटों में बंटे नजर आए हैं। कुछ फैंस का कहना है कि ये पेनल्टी नहीं थी, जबकि कुछ का कहना है कि इसे निश्चित तौर पर पेनल्टी ही माना जाना चाहिए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मैच से पहले नजर आए इमोशनल

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मैच से पहले काफी इमोशनल नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में दिख रहा है कि उनकी आंखें लाल हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में से एक हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड से पहले फुटबॉल क्लब रीयल मैड्रिड का भी हिस्सा रह चुके हैं। रोनाल्डो अक्सर फॉरवर्ड पॉजिशन पर खेलते नजर आते हैं।

First published on: Nov 24, 2022 11:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola