नई दिल्ली: रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शिकस्त दी। कांटे के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। मेसी और अर्जेंटीना की जीत के बाद भारत में जश्न शुरू हो गया। अर्जेंटीना की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।
सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- यह सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा! FIFA World Cup चैंपियंस बनने पर अर्जेंटीना को बधाई! उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार जीत पर अर्जेंटीना और मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसक खुश! इसके साथ ही पीएम मोदी ने फ्रांस को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा- FIFA World Cup में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए फ़्रांस को बधाई! उन्होंने फाइनल के रास्ते में अपने खेल कौशल से फुटबॉल प्रशंसकों को खुश किया।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: मेसी से बेहतर क्यों हैं रोनाल्डो? शाहरुख खान ने दिया दिल जीतने वाला जवाब
राहुल गांधी ने दी बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अर्जेंटीना की जीत पर कहा- कितना सुंदर खेल है! रोमांचक जीत के लिए अर्जेंटीना को बधाई। अच्छा खेला, फ्रांस। मेस्सी और म्बाप्पे दोनों सच्चे चैंपियन की तरह खेले! FIFA World Cup Final एक बार फिर दिखाता है कि कैसे बिना सीमाओं के खेल एकजुट होते हैं!
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- एकदम रोमांचकारी! एक अविश्वसनीय जीत पर नए विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को बधाई। पूरे टूर्नामेंट में मेसी का जादू रहा। अच्छी तरह से लड़ी फ्रांस और एम्बाप्पे द्वारा एक महान खेल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines