FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खत्म हो गए हैं। चार टीमें मिल गई हैं जो सेमीफाइल में आमने-सामने होगी। पांच बार की चैंपियन ब्राजील के साथ-साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को उलटफेर का सामना करना पड़ा।
टूट गया रोनाल्डो का सपना
पांच बार की चैंपियन टीम ब्राजील को क्रोएशिया ने हराया। मेसी की अर्जेंटीना ने नीदरलैंड का वर्ल्ड कप से बाहर किया। मैच का रिजल्ट पेनल्टी शूटआउट में आया। मेसी की टीम 4-3 से जीतकर अंतिम-4 में पहुंची। पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है। मोरक्को ने हाईटेंस मैच में रोनाल्डो की टीम को 1-0 से हराया।
और पढ़िए – Morocco vs Portugal: बेंच पर बैठेंगे रोनाल्डो, प्लेइंग लाइनअप से कोच ने रखा बाहर
वर्ल्ड कप के अंतिम क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हुईं। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में फ्रांस ने 2-1 से जीत हासिल की। उसके लिए ऑरेलिन टचॉमेनी और ओलिवर जिरूड ने गोल किया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी केन ने एक पेनल्टी पर गोल किया तो दूसरा चूक गए।
ओरेलियन चूआमेनी ने 17वें मिनट में ही गोल कर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई थी, लेकिन 54वें मिनट में केन ने पेनल्टी किक पर गोल दागते हुए स्कोर बराबर कर लिया था। इसके बाद फ्रांस काउंटर अटैक किया। 78वें मिनट में ओलिविए जिरू ने हेडर लगाते हुए गोल दागा और फ्रांस को एक बार फिर से आगे कर दिया। छह मिनट बाद ही इंग्लैंड को एक बार फिर से स्कोर बराबर करने का मौका मिला, लेकिन इस बार केन पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके। गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल की हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो, देखें वीडियो
फीफा वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें
अर्जेंटीना, क्रोएशिया, मोरक्को और फ्रांस
और पढ़िए –
सेमीफाइनल का शेड्यूल
पहला सेमीफाइनल 13 दिसंबर (मंगलवार) को रात 12:30 बजे से अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा।
दूसरा सेमीफाइनल 14 दिसंबर (बुधवार) को फ्रांस और मोरक्को के बीच रात 12:30 बजे से होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines