Argentina vs France: कतर में खेला जा रहा फीफा वर्ल्ड कप अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात को 8:30 बजे शुरू होगा। इस साल वर्ल्ड कप में अब तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं जिसमें कई टीमों ने उलटफेर भी किया है। वहीं हर मैच के साथ गोल्डन बूट की रेस भी रोमांचक होती नजर आ रही है। इसमें फिलहाल फ्रांस के एमबापे और लियोनल मेसी टॉप पर मौजूद हैं। हालांकि अन्य खिलाड़ी भी ज्यादा पीछे नहीं है।
FIFA World Cup 2022: इन खिलाड़ियों के बीच जारी गोल्डन बूट की जंग
1. किलियन एमबाप्पे (Kylian mbappe): फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे गोल्डन बूट की रेस में फिलहाल लियोनल मेसी के साथ बराबरी पर हैं। 23 साल के एमबाप्पे ने चार मुकाबलों में अबतक पांच गोल किए हैं। एमबाप्पे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक जबकि डेनमार्क और पोलैंड के खिलाफ दो-दो गोल किए थे।
2. लियोनल मेसी (Lionel Messi): दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और अपनी टीम के लिए हर मैच में योगदान दे रहे हैं। 35 साल के मेसी ने पांच मुकाबलों में पांच गोल दागे हैं और फिलहाल इस लिस्ट में एम्बापे के साथ टॉप पर हैं। मेसी ने सऊदी अरब, मेक्सिको ऑस्ट्रेलिया और क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागा है।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: मिस्लाव ओसेक ने दागा धमाकेदार गोल, यासीन बोनो खा गए गच्चा, देखें वीडियो
3. ओलिवर गिरोड( Oliver Girod): डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस इस टूर्नामेंट में ऑलराउंड प्रदर्शन कर रही है और टीम के कई खिलाड़ी दमदार गोल दाग रहे हैं। इसी में एम्बापे के साथ साथ ओलिवर गिरोड का भी नाम शामिल है। गिरोड ने अब तक चार मैचों में चार गोल दागे हैं और वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ऐसे में अगर वे फाइनल के मैच में दो गोल दाग देते हैं तो वे अपनी ही टीम के एम्बापे को पछाड़ देंगे।
4. जूलियन अल्वारेज (Julian Alvarez): अल्वारेज ने टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने अब तक चार गोल दागे हैं। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी का तेज दौड़ लगाने में कोई सानी नहीं है। उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम की 3-0 से जीत में मेसी के साथ शानदार जोड़ी बनाई थी। ऐसे में अगर वे इस मैच में भी अपना प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वे अपने आईडल मेसी को भी पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines