नई दिल्ली: ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। ब्राजील के बाहर होने के बाद स्टार फुटबॉलर रोते हुए दिखाई दिए थे। फुटबॉल आइकन रोनाल्डो कतर में सबके आकर्षण का केंद्र बने। भले ही रोनाल्डो फीफा से बाहर हो गए हैं, लेकिन वर्ल्ड कप को लेकर उन्होंने एक खास बात कही है। क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से हारने के बाद रोनाल्डो को लगता है कि फ्रांस में टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की क्षमता है।
एम्बाप्पे को मिल सकता है बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड
दिग्गज स्ट्राइकर ने इस दौरान टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का भी चयन किया है। दोहा में मीडिया से बात करते हुए रोनाल्डो ने कैलियन एम्बाप्पे को उस व्यक्ति के रूप में चुना जो इस बार ‘फीफा विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीत सकता है। उन्होंने कहा, मैं इस बारे में बात कर सकता हूं कि वह कितने तेज हैं। वह मैदान पर वाकई बेहद अच्छे हैं। वह जानते हैं कि अपनी क्षमता का उपयोग कैसे करना है, कैसे अन्य खिलाड़ियों की तुलना में तेजी से जाना है और उस क्षमता का उपयोग असिस्ट या स्कोर करने के लिए कैसे करना है।
फ्रांस विश्व कप जीतने के लिए अब फेवरेट टीम
रोनाल्डो को लगता है कि फ्रांस अपने विश्व कप खिताब का बचाव करेगा जबकि एमबाप्पे को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नामित किया जाएगा। रोनाल्डो ने कहा- “मुझे लगता है कि फ्रांस विश्व कप जीतने के लिए अब फेवरेट टीम है। विश्व कप शुरू होने से पहले और मेरे लिए एम्बाप्पे इस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने जा रहे हैं।”
सेमीफाइनल में भिड़ेंगे मोरक्को-फ्रांस
फ्रांस का अगला मुकाबला मोरक्को से सेमीफाइनल में होगा। फीफा विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र अफ्रीकी टीम मोरक्को पहले ही टूर्नामेंट से बेल्जियम और पुर्तगाल को बाहर कर चुकी है। मौजूदा फीफा विश्व कप में एम्बाप्पे के नाम पहले से ही 5 गोल हैं। वह अब तक शीर्ष स्कोरिंग खिलाड़ी हैं। जबकि लियोनेल मेस्सी, लुका मोड्रिक और कैलियन एम्बाप्पे जैसे कई शीर्ष सितारे अपनी-अपनी टीमों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, रोनाल्डो गोल्डन बॉल पुरस्कार के लिए फेवरेट हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines