नई दिल्ली: FIFA वर्ल्ड कप में सेनेगल टीम ने बड़ा कारनामा किया है। 20 साल में पहली बार सेनेगल विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंच गया है। सेनेगल ने ग्रुप A के निर्णायक मुकाबले में इक्वाडोर को 2-1 से शिकस्त देकर टॉप 16 में जगह बनाई। वहीं दूसरी ओर इसी ग्रुप में टॉप पर काबिज नीदरलैंड ने मेजबान कतर को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नीदरलैंड ने भी नॉकआउट में जगह बना ली है।
और पढ़िए – रोनाल्डो का गोल के लिए दावा ठोकने पर विवाद, पत्रकार को किया मैसेज, एडिडास ने जारी किया ये बयान
कांटे का मुकाबला
सेनेगल-इक्वाडोर के बीच खेले गए मुकाबले में सेनेगल की ओर से इस्मेला सार ने 44 वें मिनट में पेनल्टी गोल किया। इस बढ़त के बाद दोनों टीमों में कांटे की टक्कर देखी गई। 67वें मिनट में इक्वाडोर के मोइसेस काइसेडो ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
और पढ़िए – कोडी गक्पो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नीदरलैंड ने कतर को शिकस्त देकर किया टूर्नामेंट से बाहर
दोनों टीमों के बीच रोमांचक हो चुके मुकाबले में महज एक मिनट बाद ही 70वें मिनट में सेनेगल के कालिडोऊ कोलिबेली ने एक और गोल कर सेनेगल की बढ़त को दो गोल से बढ़ा दिया। इसके बाद दोनों टीमों में कांटे का मुकाबला चलता रहा, लेकिन इक्वाडोर की टीम गोल नहीं कर पाई और इस तरह सेनेगल ने इक्वाडोर को बाहर कर नॉकआउट में जगह बना ली।
2002 में बनाई थी नॉकआउट में जगह
सेनेगल की इस जीत से उसके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सेनेगल का अगला मुकाबला 5 दिसंबर को होगा। फिलहाल विपक्षी टीम तय नहीं है। इससे पहले सेनेगल ने 2002 फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में जगह बनाई थी। देखना दिलचस्प होगा कि सेनेगल की टीम इस वर्ल्ड कप में कितना आगे जाती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines